फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kundarki By Election: SP laid the political chessboard to ride the cycle, this time an interesting contest

Kundarki By Election: साइकिल दौड़ाने के लिए सपा ने बिछाई सियासी बिसात, इस बार रोचक मुकाबला... यह कहता है गणित

Wed, 14 Aug 2024 03:05 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 14 Aug 2024 03:05 PM IST
सार

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी दलों ने कमर कस ली है। सपा ने इस सीट पर जीत पाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ अन्य नेताओं को भी सक्रिय कर दिया है। यहां बसपा के वोटरों का भी बड़ा जनाधार है। 

विज्ञापन
Kundarki By Election: SP laid the political chessboard to ride the cycle, this time an interesting contest
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुरादाबाद जिले की कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में साइकिल दौड़ाने के लिए सपा ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। बसपा के वोटरों को रिझाने के लिए पार्टी नए सिरे से रणनीति बनाने पर मंथन कर रही है।

विज्ञापन


इसके अलावा सपा की नजर भाजपा से नाराज मतदाताओं पर भी रहेगी। वहीं टिकट के लिए सपा से बीस से अधिक दावेदार सामने आ चुके हैं। कुंदरकी विधानसभा सीट पर सपा का दबदबा रहा है। यहां हुए पिछले छह चुनावों में से चार बार सपा ने ही जीत दर्ज की है।
विज्ञापन


इसमेंं तीन बार विजयी उम्मीदवार के रूप में हाजी रिजवान रहे हैं। जबकि दो बार बसपा विजयी रही है। उपचुनाव में भी सपा अपने प्रदर्शन को दोहराना चाहती है। इसके लिए प्रदेश नेतृत्व जिले के नेताओं से फीडबैक ले रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा के उपचुनाव लड़ने के एलान के बाद दलित मतों में सेंध लगाने की रणनीति पर अब नए सिरे से पार्टी मंथन कर रही है। जल्द ही जिले के पदाधिकारियों और विधायकों की लखनऊ में बैठक होनी है।

सपा से टिकट के प्रबल दावेदारों में शामिल पूर्व विधायक हाजी रिजवान ने बसपा में शामिल होने के अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि मरते दम तक समाजवादी पार्टी में रहूंगा। हमारे नेता अखिलेश यादव हैं।

लोकसभा चुनाव की तरह उपचुनाव में भी सपा परचम लहराएगी। कुंदरकी सीट को लेकर पार्टी स्तर पर जरूरी तैयारियांं की जा रही हैं। सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने बताया कि कुंदरकी उपचुनाव को लेकर जल्द ही लखनऊ में प्रदेश नेतृत्व के साथ बैठक होनी है। इसमें कुंदरकी सीट के सभी दावेदार, सेक्टर और जोन प्रभारियों और अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे।

ये माने जा रहे दावेदार
पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन, पूर्व विधायक हाजी रिजवान, पूर्व विधायक अकीलुर्रहमान, पूर्व विधायक लाखन सिंह सैनी, शाने अली शानू, अनीस चौधरी, शानू लंबरदार, बीके सैनी, मोहम्मद तौहीर, राबुल पाशा, मोहम्मद रफी, मुमताज अली पाशा, मुंसाद पाशा, मोहम्मद नावेद।

कुंदरकी सीट पर पिछले चुनावों में सपा का प्रदर्शन

वर्ष दल            विजयी प्रत्याशी
2022 सपा       जियाउर्रहमान बर्क
2017 सपा       हाजी रिजवान
2012 सपा       हाजी रिजवान
2007 बसपा     अकबर हुसैन
2002 सपा       हाजी रिजवान
1996 बसपा     अकबर हुसैन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed