फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kundarki By Election: Seven candidates filed nomination first day, including former SP MLA and Congress leader

Kundarki By Election: नामांकन के पहले दिन सात दावेदारों ने लिए, सपा के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता भी शामिल

Fri, 18 Oct 2024 07:43 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 18 Oct 2024 07:43 PM IST
सार

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव के लिए पहले दिन सात दावेदारों ने 10 पर्चे खरीदे। किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच प्रमुख राजनीतिक दलों ने अभी तक अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।

विज्ञापन
Kundarki By Election: Seven candidates filed nomination first day, including former SP MLA and Congress leader
मुरादाबाद कलक्ट्रेट में चुनाव ड्यूटी में लगा पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन शुक्रवार को सात दावेदारों ने कुल 10 पर्चे खरीदे। हालांकि, पहले दिन किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। पर्चा खरीदने वालों में सपा के पूर्व विधायक मोहम्मद रिजवान और कांग्रेस नेता व उनके परिवार के लोग शामिल हैं। अभी तक किसी भी बड़े राजनीतिक दल ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा के बीच डीएम कार्यालय में पहले दिन रिटर्निंग अफसर एसीएम प्रथम संत दास पंवार की मौजूदगी में 11 बजे से नामांकनपत्रों की बिक्री शुरू हुई। पूर्व विधायक एवं सपा नेता मो. रिजवान ने दो पर्चे कय्यूम हुसैन से मंगाए। इसमें एक पर्चा सपा के नाम पर और दूसरा निर्दलीय प्रत्याशी के ताैर पर मंगवाया।
विज्ञापन


निर्दलीय दावेदार मसरूर ने दो पर्चे लिए हैं। किसान क्रांति दल से जुड़े अकरम चौधरी ने भी दो पर्चे खरीदे। वहीं सम्राट मिहिरभोज समाज पार्टी से जुड़े साजेब ने एक पर्चा लिया। पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के आसपास रही कड़ी सुरक्षा

नामांकन के लिए कलक्ट्रेट के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने पांच बैरिकेडिंग लगाई हैं। कमिश्नरी के दोनों तरफ और कलक्ट्रेट जाने वाले तिराहे पर एक बैरिकेडिंग लगाई है। इस रास्ते पर वाहनों के आवागमन पर पाबंदी लगाई है। पुलिस कार्यालय के गेट पर पुलिस की जबरदस्त चेकिंग व्यवस्था की गई है।


डीएम कार्यालय के सामने और पीछे बैरिकेडिंग कर सुरक्षा का घेरा तैयार किया गया है। पुलिस प्रत्येक व्यक्ति से पूछताछ के बाद अंदर जाने की इजाजत दे रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed