फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Krishna Bulls trapped in the spin of Narendra-Ishaan

Moradabad News: नरेंद्र-ईशान की फिरकी में फंसी कृष्णा बुल्स

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Krishna Bulls trapped in the spin of Narendra-Ishaan
मुरादाबाद। माॅडर्न पब्लिक स्कूल के मैदान पर खेले जा रहे मिनी आईपीएल सीजन-2 में नरेंद्र और ईशान की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे कृष्णा बुल्स की टीम ढेर हो गई। दोनों गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी से एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी ने 324 रन के विशाल अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहले खेलते हुए एसआरएमएस एकेडमी ने 29.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 402 रन बनाए। टीम के लिए देवराज और हिमांशु गंगवार ने अर्धशतक जड़े। जवाब में कृष्णा बुल्स की पूरी टीम 15.2 ओवर में 78 रन पर ही ढेर हो गई। टीम के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
विज्ञापन

गेंदबाजी करते हुए नरेंद्र ने पांच ओवर में दो मेडन के साथ छह विकेट हासिल किए और ईशान ने 3.2 ओवर में 18 रन खर्च कर चार महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। नरेंद्र को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मैच में बारो स्पोर्ट्स एकेडमी ने एकतरफा मुकाबले में सात विकेट से जीत हासिल की। पहले खेलते हुए स्काईलाइन-11 ने 26.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 127 रन बनाए। जवाब में बारो स्पोर्ट्स क्लब ने 24.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 130 रन बना लिए। टीम के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed