फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kotedars will also make Ayushman cards, camps will be organized at sub-centres

Moradabad News: कोटेदार भी बनाएंगे आयुष्मान कार्ड, उपकेंद्रों पर लगेंगे शिविर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Kotedars will also make Ayushman cards, camps will be organized at sub-centres
मुरादाबाद। अंत्योदय कार्य धारकों को आयुष्मान कार्ड का लाभ दिलाने के लिए कोटेदारों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोटेदार पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक सीएचसी, पीएचसी पर हर रविवार को आयुष्मान मेले का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक भी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

डीएम मानवेंद्र सिंह व सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। कलक्ट्रेट सभागार में यह वार्ता आयुष्मान भव योजना का परिचय देने के लिए आयोजित की गई थी। सीएमओ ने बताया कि इस योजना के तहत आयुष्मान कार्ड वितरण, आभा आईडी बनाना, गैर संचारी रोगों के लिए स्क्रीनिंग, एक वर्ष में अनुमानित प्रति हजार व्यक्तियों पर 30 की टीबी जांच, सिकल सेल रोग के लिए स्क्रीनिंग और कार्ड वितरण किया जाएगा। आयुषेमान मेलों में सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक, दंत सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ आदि सेवाएं देंगे।
विज्ञापन


सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर हर शनिवार को स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जाएगा। सप्ताह के पहले शनिवार को गैर संचारी रोगों का उपचार, दूसरे शनिवार को टीबी, कुष्ठ रोग व अन्य संचारी रोगों का उपचार, तीसरे शनिवार को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण, चौथे शनिवार को स्थानीय आवश्यकता के अनुसार जनजाति क्षेत्र में सिकल सेल और गैर जनजाति क्षेत्र में नेत्र देखभाल सेवाएं दी जाएंगी। 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन होगा। इसमें स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर व लोगों को अंगदान का संकल्प दिलाया जाएगा। प्रेस वार्ता में डीएम व सीएमओ के अलावा एसीएमओ डॉ. सुनील दोहरे डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed