फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kosi water levels stable; boats operating in three villages.

Moradabad News: कोसी का पानी स्थिर, तीन गांवों में चल रही नाव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Kosi water levels stable; boats operating in three villages.
मुरादाबाद। कोसी नदी में बृहस्पतिवार सुबह पानी बढ़ गया। लेकिन दोपहर बाद नदी स्थिर हो गई। पानी भरने से रनियाठेर, गदईखेड़ा, हरपाल नगर गांव में नाव चलने लगेगी है। वहीं हिरनखेड़ा में साढ़े फीट पानी भरने से जैतपुर-विसाहट मार्ग बंद कर दिया गया है। वहीं रनियाठेर में कोसी का पानी भरने से पंचायत भवन की दीवार गिर गई।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर रामनगर बैराज से 28583 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जबकि बु धवार को दिनभर बारिश होती रही। इससे मूंढापांडे क्षेत्र में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया। रनियाठेर में सड़क पर निर्माणाधीन पुलिया के पास ढाई फीट पानी बहने लगा था। इससे रनियाठेर, गदई खेड़ा और हरपाल नगर गांव रास्ता बंद हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह भी नदी के जलस्तर में वृदि्ध रिकाॅर्ड किया गया। इसके बाद प्रशासन ने तीनों गांवों में नाव की व्यवस्था कर दी। रनियाठेर निवासी अविनाश कुमार ने बताया कि पंचायतघर में पानी भरने से एक दीवार गिर गई और सड़क बह गई है। प्रधान (प्रशासक) विजय लक्ष्मी ने बताया कि प्रशासन की ओर से रनियाठेर में गदईखेड़ा, हरपालनगर के जाने वाले लोगों को नाव की व्यवस्था की गई। हीरापुर निवासी मुरादाबाद सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन दुर्गपाल सिंह ने बताया कि मूंढापांडे-रनियाठेर मार्ग पर लालपुर, हीरा, रनियाठेर गांवों के पास पर ढाई से तीन फीट पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

विसाहट के जोगराज सिंह ने बताया कि दोपहर में हिरनखेड़ा गांव के खाटू श्याम मंदिर के पास साढ़े तीन फीट तक पानी बहने लगा। इसके बाद जैतपुर-विसाहट मार्ग पर आवाजाही बंद कर दी गई। नायब तहसीलदार आशुतोष कुमार ने लेखपाल के साथ ट्रैक्टर से रनियाठेर, गदईखेड़ा, हरपाल नगर का निरीक्षण कर पानी का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
प्राथमिक विद्यालय गदईखेड़ा में भरा पानी
मूंढापांडे। भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष अविनाश चौहान, रनियाठेर के देशपाल, पप्पू, विजेंद्र ने बताया कि गदईखेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर और कमरे पानी भर गया। गदईखेड़ा निवासी सतेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी भैंस फिसलकर गिर गई और पुलिया में फंस गई। ग्रामीणों ने एक घंटे मशक्कत के बाद बाहर निकाला। तब तक उसने दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed