फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Knife attack in protest against molestation of girl student

छात्रा से छेड़खानी के विरोध में चाकू से हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Knife attack in protest against molestation of girl student
मुरादाबाद। आईएफटीएम यूनिवर्सिटी की बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा से छेड़खानी की गई। वारदात का विरोध करने पर छात्रा पर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया गया। लुटेरे ने छात्रा का मोबाइल भी लूट लिया। छात्रा ने साहस का परिचय देते हुए लुटेरे से भिड़ गई और उसे दबोच लिया। छात्रा ने दांतों से लुटेरे की हाथों की अंगुलियों को काटकर जख्मी भी कर दिया। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरा फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने लुटेरे की तलाश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पाकबड़ा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा बृहस्पतिवार को दोपहर बाद करीब 3.30 बजे परीक्षा देकर घर लौट रही थी। छात्रा के साथ की सहेलियां भी परीक्षा देकर लौट रहीं थीं। उसके साथ की सहेलियां कुछ आगे चल रहीं थीं। मोबाइल फोन पर किसी से बात करने के कारण सहेलियों से वह काफी पीछे छूट गई थी। लिंक मार्ग पर धनूपुरा गांव के पास नकाबपोश आरोपी अचानक छात्रा के पास आ धमका। उसने छात्रा के साथ छेड़खानी की और झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन

वारदात का विरोध करते हुए साहसी छात्रा लुटेरे से भिड़ गई। उसने दांतों से लुटेरे की अंगुलियों को काटकर जख्मी कर दिया । शोरशराबा सुनकर सहेलियां भी छात्रा के पास पहुंच गईं। लुटेरे ने खुद को घिरा देख छात्रा के चेहरे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरा मोबाइल लूट कर भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छात्राओं से पूछताछ कर लुटेरे की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। घायल छात्रा को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed