फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kisan Mazdoor Sabha raised electricity-related issues.

Moradabad News: किसान मजदूर सभा ने उठाईं बिजली से संबंधित समस्याएं

Sun, 20 Sep 2026 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 20 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Kisan Mazdoor Sabha raised electricity-related issues.
ठाकुरद्वारा। अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने शनिवार को समाधान दिवस में पहुंचकर बिजली से संबंधित समस्याओं पर नारेबाजी की। बाद में अफसरों को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन


सभा के पदाधिकारियों का कहना है कि विद्युत कटौती और अन्य अव्यवस्थाओं से उपभोक्ता परेशान हैं। गांव रामूवाला गनेश और साहबगंज से देहात बिजलीघर की दूरी मात्र डेढ़ किमी है लेकिन दोनों गांवों को लंबी दूरी की लाइन से आपूर्ति दी जाती है, जिससे लो वोल्टेज की समस्या रहती है। फॉल्ट से भी दिक्कत होती है। ज्ञापन में गांव रामूवाला गनेश में अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाने, गलत बिजली बिलों को ठीक करने, निजी नलकूपों को लगातार 12 घंटे सप्लाई देने, गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये क्विंटल करने मांग भी उठाई गई है। ज्ञापन देने वालों में मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष वीर सिंह, महासचिव हरस्वरूप सिंह, प्रीतम सिंह, रवि कुमार, गगनदीप सिंह, जगदीश सिंह, मोहम्मद हनीफ, अब्दुल रशीद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed