फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kiln worker's wife recorded her statement in the court

Moradabad News: भट्ठा मजदूर की पत्नी ने अदालत में दर्ज कराए बयान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Kiln worker's wife recorded her statement in the court
मुरादाबाद।
विज्ञापन

ईंट भट्ठा मजदूर के अपहरण मामले में शुक्रवार को अदालत में सुनवाई हुई। पीड़ित मजदूर की पत्नी ने अदालत में बयान दर्ज कराए हैं। जिसमें उसने कहा कि उसे घटना की कोई जानकारी है। अदालत ने बचाव पक्ष की गवाही लेने के बाद पत्रावली पर अंतिम बहस के लिए 23 जनवरी की तारीख मुकर्रर की है। आरोपी बलरामपुर जेल में बंद है।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता कौशल कुमार गुप्ता ने बताया कि इस मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संख्या पांच शैलेंद्र सचान की अदालत में की जा रही है। मूंढापांडे निवासी ईंट भट्ठा मजदूर ओम प्रकाश ने मूंढापांडे थाने में सिविल लाइंस के दीन दयाल नगर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक, सतीश सिंह और शिव कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें ओम प्रकाश ने अपहरण और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इसके अलावा परिवार को भी धमकाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने ललित कौशिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई हुई। जिसमें में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख एवं हिस्ट्रीशीटर ललित कौशिक की ओर से अपने बचाव में पीड़ित ओम प्रकाश की पत्नी गीता को पेश किया। जिसने अपने बयानों में कहा कि वह घटना से काफी समय पहले से ही ओम प्रकाश से अलग रह रही थी। उसने कहा कि पति ने उसकी चार साल की बेटी के साथ उसे घर से निकाल दिया था। इसलिए उसे घटना की कोई जानकारी नहीं है। गीता से अभियोजन पक्ष की ओर से जिरह पूरी की गई। अदालत ने पत्रावली पर अंतिम बहस के लिए 23 जनवरी की तारीख लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध मैगजीन मामले में 23 जनवरी को हो सकती है अंतिम बहस
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में ललित कौशिक के खिलाफ दर्ज अवैध मैगजीन मामले में बचाव पक्ष की गवाही पूरी हो गई है। अब पत्रावली पर अंतिम बहस 23 जनवरी को होगी। इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से गवाह ने अदालत में पेश बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed