फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   killer was in Lucknow for 19 years, arrested

19 साल से प्रदेश की राजधानी लखनऊ में छिपा था हत्यारोपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
killer was in Lucknow for 19 years, arrested
मुरादाबाद। मुगलपुरा के मोअज्जम उर्फ गुड्डू हत्याकांड में फरार चल रहे हत्यारोपी परवेज उर्फ पर्रू को पुलिस ने 19 साल बाद लखनऊ से गिरफ्तार किया है। हत्यारोपी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ही नाम बदल कर रह रहा था। पुलिस का दावा है कि हत्यारोपी पर उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के एसएसपी ने भी एक मामले में पांच हजार का इनाम घोषित किया था। बुधवार शाम पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बुधवार दोपहर बताया कि 30 नवंबर 2002 को कटघर थानाक्षेत्र के मकबरा प्रथम निवासी कमरुज्जमा ने मुगलपुरा थाने में 4-5 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि रात में उनके भाई मोअज्जम उर्फ गुड्डू पर आरोपियों ने हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने केस की तफ्तीश शुरू की तो आरोपी जमील उर्फ छोटा, तनवीर हैदर उर्फ हकला गुड्डू, संजय सैनी उर्फ नदीम, नजाकत हुसैन और परवेज उर्फ पर्रू निवासी मोहल्ला फैजगंज थाना मुगलपुरा के नाम प्रकाश में आए थे। आरोपी परवेज उर्फ पर्रू घटना के बाद फरार हो गया था।
विज्ञापन

04 दिसंबर 2002 को धारा 82 सीआरपीसी और छह जनवरी 2003 को धारा 83 सीआरपीसी में कुर्की व गिरफ्तारी का आदेश न्यायालय द्वारा जारी किया गया था। आरोपी के लगातार फरार होने के कारण परवेज उर्फ पर्रू को भगोड़ा घोषित किया गया था। बरेली जोन के एडीजी ने अरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। इसके अलावा परवेज उर्फ पर्रू के खिलाफ उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जनपद के काशीपुर थाने में डकैती का केस दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी पर पांच हजार रुपये का नाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी परवेज उर्फ पर्रु लखनऊ के हुसैन गंज छोटा इमामबाड़ा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने पिता की हत्या की रंजिश में इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। इसके बाद वह लखनऊ भाग गया था। उसने लखनऊ जाकर एक महिला से शादी कर ली थी। उसका 9 साल का बेटा भी है। इसके अलावा आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए परवेज उर्फ पर्रू नाम बदल कर आसिफ रख लिया था।

अब वह लखनऊ में छोटा हाथी (मैजिक) चलाकर जीवनयापन कर अपने परिवार के साथ रह रहा था। वह लखनऊ के खाला बाजार थाना क्षेत्र में रहता था। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि बुधवार शाम आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed