फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kidnapping-shooting case: Police arrested two accused, one got shot in the leg

अपहरण-गोलीकांड केस: पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, एक के पैर में लगी गोली.. मुख्य आरोपी की तलाश जारी

Sun, 30 Jun 2024 10:27 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 30 Jun 2024 10:27 AM IST
सार

मूंढापांडे इलाके में बहनों को अगवा और परिजनों पर फायरिंग करने के मामले में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इससे पहले कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चलवा दिया था।  

विज्ञापन
Kidnapping-shooting case: Police arrested two accused, one got shot in the leg
मुठभेड़ में घायल आरोपी से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो बहनों को अगवा करने की कोशिश के विरोध पर मां-बाप और भाई को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


उसकी पहचान महफूज निवासी बिलारी के तौर पर हुई है। दूसरा आरोपी भूरा खान है। इससे पहले शुक्रवार को मूंढापांडे और बहजोई थाने की पुलिस ने बुलडोजर चलवाकर मुख्य आरोपी मुस्लिम और उसके चाचा के मकान जमींदोज कर दिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान का निर्माण कराया था। इस पूरे मामले में मूंढापांडे के थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार, तत्कालीन थाना प्रभारी दीपक मलिक, बहजोई थाने के प्रभारी सतेंद्र पंवार और दरोगा दिनेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी सतपाल अंतिल ने मुख्य आरोपी मुस्लिम पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। मूंढापांडे के गांव निवासी फर्म कर्मी के घर में 26 जून के रात रात करीब तीन बजे गांव निवासी मुस्लिम, उसका पिता नन्हें, चाचा आले हसन और सुलेमान दो अन्य लोग तमंचों से लैस होकर घुस गए थे।

आरोपियों ने फर्म कर्मी की शादीशुदा बेटी को अगवा करने की कोशिश की थी। बड़ी बेटी के शोर मचाने पर परिजन जाग गए थे। आरोपी दोनों बहनों को तमंचे के बल पर अगवा कर ले जाने लगे थे। फर्म कर्मी, उसकी पत्नी, बेटे ने विरोध किया तो तीनों को गोली मार दी थी।


इस मामले में आरोपी मुस्लिम और उसके पिता नन्हें, चाचा सुलेमान और आले हसन समेत दो अज्ञात के खिलाफ अपहरण की कोशिश और जानलेवा हमले के मामले में मूंढापांडे थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed