{"_id":"5f2d78c58ebc3e4ae00fafb2","slug":"kidnapping-of-6-year-old-child-in-moradabad-kidnappers-demand-ransom-of-30-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में 6 साल का बच्चा अगवा, अपहरणकर्ताओं ने मांगी 30 लाख की फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में 6 साल का बच्चा अगवा, अपहरणकर्ताओं ने मांगी 30 लाख की फिरौती
Fri, 07 Aug 2020 09:22 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 07 Aug 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
मझोला थानाक्षेत्र के लाइनपार रामलीला मैदान के पास से शुक्रवार दोपहर अपने घर के बाहर खेल रहे एक पांच साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया है। बच्चे के पिता एक फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट का काम करते हैं। अपहर्ताओं ने फोन कर उनसे तीस लाख रुपये की फिरौती मांगी है। इस वारदात के बाद पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है और कई टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
लाइन पार रामलीला मैदान के पास रहने वाले गौरव कुमार श्रीराम फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट हैं। परिवार में पत्नी शिखा, बेटा ध्रुव (5)और बेटी सादगी हैं। गौरव कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह दफ्तर चले गए थे। बाकी सब में मौजूद थे।
विज्ञापन
उनकी मां ने बताया कि शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे ध्रुव दुकान से बिस्किट लेने गया था। बिस्किट का पैकेट घर में रखने के बाद बच्चा दोबारा खेलने के लिए घर से बाहर निकल गया। सास बहू ने सोचा कि बच्चा सामने मैदान में चला गया होगा। काफी देर बाद भी जब बच्चा घर नहीं लौटा तो सास बहू परेशान होने लगी और उन्होंने बच्चे की तलाश शुरू की। आस पड़ोस में तलाश करने के बाद सामने रामलीला मैदान में पहुंच गई। अन्य बच्चों से भी ध्रुव के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
इसके बाद गौरव को फोन पर इसकी जानकारी दी। कुछ देर में गौरव भी घर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि शाम साढ़े चार बजे उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि उन्होंने आपके बेटे को अगवा कर लिया है। इसकी जानकारी पुलिस को दी तो बच्चे की जिंदगी से हाथ धो बैठोगे।
इसके बाद कहा कि उसे तीस लाख रुपये चाहिए। रुपये नहीं दिए तो बच्चे को मार दिया जाएगा। इस पर परिजन हक्के बक्के रह गए। वे बुरी तरह से घबरा गए और उन्होंने इसकी जानकारी काफी देर तक पुलिस को नहीं दी। सूचना मिलने पर चंदौसी से बच्चे के मामा सचिन और अन्य रिश्तेदार भी पहुंच गए।
उन्होंने भी दूसरी कॉल आने का इंतजार किया, लेकिन काफी देर बाद भी आरोपी की कॉल नहीं आई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बच्चे के अपहरण और फिरौती मांगने की जानकारी से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।
एसएसपी प्रभाकर चौधरी खुद मौके पर पहुंच गए और उन्होंने शहर के सभी थानों की फोर्स बच्चे की तलाश में लगा दी है।