फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Khal businessman attacked

Moradabad News: खल व्यापारी पर हमला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत चार पर केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Khal businessman attacked
भगतपुर (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र के दौलपुरी बमनिया गांव में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे खल व्यापारी मोहम्मद रफी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में व्यापारी घायल हो गया। उसने इस मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख इकबाल समेत चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

दौलपुरी बमनिया निवासी मोहम्मद रफी ने भगतपुर थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे गांव में ही मेडिकल स्टोर से दवा लेने गया था। दवा लेने के बाद वह घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पूर्व ब्लॉक प्रमुख इकबाल, दिलशाद, अकरम और अरशद मिल गए। चारों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए कहा कि बहुत नेता बन रहा है। गांव में हमारी बुराई करता है। व्यापारी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इकबाल ने अंटी से तमंचा निकाल कर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। जिसमें वह बाल बाल बच गया। फायरिंग की आवाज सुनकर रफी के परिजन और अन्य ग्रामीण आ गए। इसके बाद रफी ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। एसपी ग्रामीण संदीप कुमार मीना ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी इकबाल, दिलशाद, अकरम और अरशद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article