फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Khadi and Village Industries Board Vice President Gopal Anjan is not ignorant of political paths

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान सियासी राहों से अंजान नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 03:05 AM IST
विज्ञापन
Khadi and Village Industries Board Vice President Gopal Anjan is not ignorant of political paths
मुरादाबाद। खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान सियासी राहों से अंजान नहीं हैं। अपने 39 साल के राजनीतिक सफर में संगठन से सरकार तक उनकी पहचान निरंतर बढ़ी है। मुरादाबाद में भाजपा के दलपतपुर मंडल से सक्रिय सियासी पथ पर बढ़े गोपाल का निरंतर नए पथ के साथ कद बढ़ता गया। अब मनोनीत एमएलसी की जिम्मेदारी संभालने की तैयारी कर रहे गोपाल का फोकस विधानसभा चुनाव पर है।
विज्ञापन

रविवार को प्रदेश सरकार ने मंत्री मंडल के विस्तार के साथ चार एमएलसी मनोनीत करने के प्रस्ताव को भी राजभवन भेजा है। चार एमएलसी के प्रस्ताव में एक नाम गोपाल अंजान का भी है, जो मुरादाबाद में लाजपतनगर के निवासी हैं।
विज्ञापन

वैसे गोपाल अंजान मूलरूप से हरदोई जिले के ग्राम गोपालपुर के मूल निवासी हैं, लेकिन 2 जनवरी 1963 में जन्मे गोपाल अंजान की कर्मभूमि मुरादाबाद ही रही।
बकौल गोपाल अंजान, हरदोई जिले के पुराने दौर में परिवार का भरण पोषण भाड़ जलाने के काम से होता था। वह चने भूनने का काम करते थे। पिता भुने हुए आलू बेचते थे। उनके बड़े भाई दीनदयाल की मुरादाबाद के दलपतपुर में स्थित पराग डेयरी में नौकरी लगी तो वह भी दलपतपुर आ गए। वर्ष 1982 में वह भाजपा से जुड़ गए। दो साल बाद उन्हें भाजपा के दलपतपुर मंडल का महामंत्री बनाया गया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। जिले से क्षेत्रीय स्तर और फिर प्रदेश संगठन तक जगह बनाते चले गए। वर्ष 2017 में प्रदेश में सरकार बनी तो 2018 में गोपाल अंजान को खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया। संगठन और सरकार को लेकर हमेशा गंभीरता बरतने की प्रकृति ने अब एमएलसी की जिम्मेदारी संभालने के लिए उनका रास्ता तैयार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपाल अंजान का राजनीतिक सफर
- वर्ष 1982 में भाजपा से जुड़े
- वर्ष 1984 में दलपतपुर मंडल के महामंत्री बने
- भाजयुमो के दलतपुर मंडल के अध्यक्ष बने
- वर्ष 1991 में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष बने
- वर्ष 1995 में भाजयुमो प्रदेश महामंत्री बने
- भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बने
- मजदूर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बने
- मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने
- भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने
- प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बने
- वर्ष 2018 में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष बने
- वर्ष 2021 में एमएलसी मनोनीत किए गए
- पार्टी ने जो दायित्व सौंपा है, उसे जिम्मेदारी के साथ पूरा करूंगा। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर काम करूंगा। असमोली और संभल विधानसभा क्षेत्र का पालक हूं। अपने समाज के लोगों को जोड़ने का काम करूंगा। पहली बार किसी दल ने भुर्जी समाज को सम्मान दिया है। - गोपाल अंजान, उपाध्यक्ष, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed