{"_id":"63754df431402a203938c8bf","slug":"kgk-collage-moradabad-news-mbd4475595191","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल से रोकने पर शिक्षकों को पीटा, तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल से रोकने पर शिक्षकों को पीटा, तीन पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकल से रोकने पर शिक्षकों को पीटा, तीन पर केस
केजीके कॉलेज में महर्षि दयानंद लॉ कॉलेज के तीन परीक्षार्थियों ने दिया घटना को अंजाम
मुरादाबाद। केजीके कॉलेज में चल रही एलएलबी की परीक्षा में नकल कर रहे दो परीक्षार्थियों को शिक्षकों ने पकड़ लिया। इसके विरोध में दोनों परीक्षार्थी शिक्षकों से भिड़ गए और मारपीट की। आरोप है कि इसी बीच एक परीक्षार्थी ने शिक्षकों को फंसाने के लिए दीवार से अपना सिर मारकर लहूलुहान कर लिया। मझोला थाने में मारपीट करने वाले परीक्षार्थियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
केजीके कॉलेज में बुधवार दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक की पाली में एलएलबी और बीए एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर के तीसरे पेपर की परीक्षा थी। शाम चार बजे सचल दल के सदस्य परीक्षा कक्ष में निगरानी के लिए पहुंचे। इस कमरे में 40 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे थे। इसी बीच महर्षि दयानंद सरस्वती लॉ कॉलेज के छात्र सैय्यद मोहम्मद शाह पर नकल करने का शक हुआ तो अतिरिक्त ज्येष्ठ केेंद्राध्यक्ष प्रोण् राजकुमार सोनकर ने उसकी उत्तर पुस्तिका लेकर तलाशी लेना चाहा। शिक्षकों का आरोप है कि परीक्षार्थी ने उत्तर पुस्तिका को कसकर पकड़ लिया। जब उन्होंने छुटाने का प्रयास किया तो इसी बीच दूसरे कमरे में परीक्षा दे रहाए उसके भाई सैय्यद अशरफ शाह निवासी बजरिया झब्बू मोहल्ला राजपुरा जनपद रामपुर भी आ गया और धक्कामुक्की शुरू कर दी।
दोनों भाइयों ने शिक्षकों से मारपीट शुरू कर दी। प्राचार्य प्रोण् सुनील चौधरी का कहना है कि 11 नवंबर से एलएलबी की परीक्षा शुरू हुई हैंए तब से ही ये परीक्षार्थी नकल करने का प्रयास कर रहे थे। आरोपी दोनों भाइयों के अलावा एक अन्य परीक्षार्थी भी घटना में शामिल है। सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
मझोला थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। विश्वविद्यालय से भी इस कॉलेज का सेंटर हटाने की मांग की जाएगी। इस तरह के डरावने माहौल में परीक्षा कराना शिक्षकों के लिए चुनौतीपूर्ण है। . प्रो. सुनील चौधरी, प्राचार्य, केजीके कॉलेज
दो दिन पहले भी हुई थी बहस
शिक्षकों का कहना है कि परीक्षार्थियों ने सोमवार को भी सचल दल के सदस्यों के साथ बहस की थी। आरोप है कि एक महिला शिक्षिका को धक्का मारने का भी प्रयास किया था। लेकिन अन्य शिक्षकों की सजगता से माहौल खराब होने से बच गया था।
रोने लगीं छात्राएं
परीक्षा कक्ष में केजीके कॉलेज की छात्राएं भी परीक्षा दे रही थीं। जैसे ही मारपीट शुरू हुईए छात्राएं डर गईं। कई छात्राएं तो माहौल को देखकर रोने लगीं। उनको कक्ष निरीक्षकों ने समझाबुझाकर शांत कराया। इस हंगामे की वजह से सभी परीक्षार्थियों का प्रश्नपत्र प्रभावित हुआ है।
शिक्षकों ने किया परीक्षा करवाने से इन्कार
केजीके कॉलेज में शिक्षकों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद शिक्षकों ने परीक्षा करवाने से इनकार कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के नाम दिए ज्ञापन में शिक्षकों का कहना है कि महर्षि दयानंद सरस्वती लॉ कॉलेज भदासना मूंढापांडे के छात्र परीक्षा के दौरान शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार नकल और महिला कक्ष निरीक्षकों के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। 16 नवंबर को परीक्षार्थी निरीक्षण के दौरान नकल करते हुए पाए गए।