फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kept pretending to search, refused to recognize the dead body

Moradabad News: ढूंढने का करता रहा नाटक, शव देख पहचानने से किया इन्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Kept pretending to search, refused to recognize the dead body
मुरादाबाद। कटघर पुलिस ने मृतका सिपाही रिंकी (35) के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर पहचान कराने का प्रयास किया था। रामपुर के सिविल लाइंस थाने की पुलिस के पास भी मृतका के फोटो पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने सिपाही सोनू कुमार को फोटो दिखाए, लेकिन उसने पहचानने से इन्कार कर दिया। इससे रामपुर पुलिस का सिपाही पर शक गहरा गया। मृतका के मायके वालों को बुलाकर महिला का शव दिखाया तो उन्होंने पहचान कर ली।
विज्ञापन

बिजनौर जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र के दरबड़ निवासी रिंकी की मां हरवती देवी ने बताया कि उसकी बेटी रिंकी और सोनू ने 2013 में शादी की थी। दोनों रामपुर में तैनात थे। दोनों एक ही साथ पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। हरवती ने बताया कि सोनू रिंकी पर शक करता था कि उसके गांव निवासी ओमपाल से संबंध हैं।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर सोनू उसकी बेटी का उत्पीड़न करता था। आए दिन उसके साथ झगड़ा करता था। रिंकी ने अपनी मां से पति की शिकायत की थी। हरवती ने बताया कि उसने 14 अक्तूबर को अपनी बेटी से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उसका नंबर पर कॉल नहीं जा रही थी। सोनू को कॉल की तो उसने बताया कि रिंकी घर छोड़कर चली गई है। इस मामले में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई है। 16 अक्तूबर को मायके वाले रामपुर पहुंच गए थे। 18 अक्तूबर को एक महिला के शव मिलने की सूचना रामपुर पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने सिपाही सोनू को महिला के फोटो दिखाए, लेकिन उसने पहचानने से इन्कार कर दिया और पत्नी को ढूंढने का नाटक करता रहा। हालांकि, रिंकी के मायके वालों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने सोनू को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------

मां की हत्या, पिता जेल में, संकट में बच्चों का भविष्य

मां की हत्या और पिता के जेल जाने के बाद अब दंपती के बच्चों आरव और अक्षित का भविष्य अंधेरे में है। बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के रायपुर खादर निवासी सोनू रामपुर में अभिसूचना इकाई की विशेष शाखा में तैनात था। उस पर अपनी पत्नी रिंकी की हत्या का आरोप है। रिंकी और सोनू की शादी करीब 11 साल पहले हुई थी। उनके दो बेटे हैं, जिसमें 12 साल का आरव और 9 साल का अक्षित है। फिलहाल सोनू अपने परिवार के साथ सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर में रहता था। रिंकी की हत्या के बाद उसके दोनों बेटों के भविष्य को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं कि अब बच्चों परवरिश काैन करेगा।


-------------
पहले गला घोंटकर मारा, फिर धड़ से अलग किया सिर

आरोपी सोनू ने बताया कि अवैध संबंध के चलते उसने अपनी पत्नी रिंकी की हत्या लक्ष्मीनगर स्थित आवास पर ही गला घोंटकर की थी। जिसमें उसके बहनोई ब्रजपाल ने भी उसका साथ दिया था। उसने फोन कर बहनाेई को बुलाया और घटना को अंजाम दिया। ब्रजपाल उर्फ बंटी जमालुद्दीनपुर थाना चांदपुर बिजनौर का रहने वाला है। दोनों ने रिंकी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद चाकू से सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया। फिर शव को मुरादाबाद के कटघर ले जाकर रामगंगा नदी के किनारे फेंक दिया। आरोपियों ने सिर और धड़ को अलग-अलग फेंका। हालांकि, पुलिस ने धड़ के साथ सिर को भी ढूंढ लिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के साथ घटना में इस्तेमाल की गई ब्रजपाल उर्फ बंटी की कार और गर्दन काटने वाला चाकू भी बरामद कर लिया। मृतका की सही शिनाख्त के लिए डीएनए जांच के लिए सैंपल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed