फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kayakalp Yojana: Amroha District Hospital ranked sixth in the state

कायाकल्प योजना : अमरोहा जिला अस्पताल को प्रदेश में छठवां नंबर

Fri, 17 Oct 2025 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 17 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Kayakalp Yojana: Amroha District Hospital ranked sixth in the state
अमरोहा। वर्ष 2024-25 में कायाकल्प में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अस्पतालों की सूची में जिला अस्पताल का नाम भी शामिल है। 92.83 प्रतिशत अंक के साथ यह प्रदेश में छठवें स्थान पर आया है। इसके अलावा दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों ने भी सूची में शामिल होने में कामयाबी हासिल की है। इनमें मंडी धनौरा सीएचसी को प्रदेश में 245 व गजरौला सीएचसी को 380वां स्थान मिला है। जिले को मिली उपलब्धि से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों में खुशी है। योजना के तहत जिला अस्पताल को तीन लाख और दोनों सीएचसी को एक-एक लाख रुपये की धनराशि मिलेगी।
विज्ञापन




कायाकल्प स्कीम के तहत जिला स्तरीय चिकित्सालय का तीन चरणों में इंटरनल पियर और एक्सटर्नल असेसमेंट किया गया था। पहले चरण में जनपद स्तरीय चिकित्सालय का इंटरनल असेसमेंट किया गया। इसके बाद राज्य स्तर से चयनित टीम ने चरणबद्ध रूप से चिकित्सालय का भौतिक पियर असेसमेंट किया।
विज्ञापन




अमरोहा जिला अस्पताल में 11 अक्तूबर को कायाकल्प योजना के अंतर्गत पियर असेसमेंट किया गया था। निरीक्षण के दौरान लखनऊ से आई टीम को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली थीं। इसके आधार पर अमरोहा जिला अस्पताल ने 92.83 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में खुद को साबित किया और छठवां स्थान पाया है। इस योजना के तहत सीएचसी का भी निरीक्षण किया गया था जिसमें मंडी धनौरा सीएचसी 75.78 फीसदी अंक पाकर 245वां स्थान हासिल किया जबकि गजरौला सीएचसी ने 72.81 प्रतिशत अंक पाकर 380वां स्थान पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी, इमरजेंसी में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के आधार पर कायाकल्प अवार्ड दिया जाता है। इसके लिए टीम संबंधित जगहों पर जाकर वहां सुविधाओं का मूल्यांकन कर अपनी रिपोर्ट प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर देती है। अब जो कायाकल्प मूल्यांकन की रिपोर्ट आई है, उसमे जिला अस्पताल की छठवां स्थान मिला है। मंडी धनौरा व गजरौला सीएचसी भी सूची में शामिल हैं। - डॉ. चरन सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed