फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kathgodam railway track is fine, trains will run from today

काठगोदाम रेलवे ट्रैक हुआ ठीक, आज से चलेंगी ट्रेनें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Kathgodam railway track is fine, trains will run from today
मुरादाबाद। पूर्वोत्तर रेलवे काठगोदाम स्टेशन के पास रेलवे ने ट्रैक की मरम्मत कर ली है। 21 अक्तूबर से ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। केवल काठगोदाम से जैसलमैर के बीच चलने वाली रानीखेत एक्सप्रेस को मेंटिनेंस कार्य के कारण लालकुआं तक ही चलाया जाएगा। सात नवंबर तक इस ट्रेन की बोगियां 16 से घटाकर 12 की गई हैं। इसके अलावा काठगोदाम रूट की अन्य सभी ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम पूर्वोत्तर रेलेव की ओर से ट्रैक क्लीयर होने की सूचना जारी की गई। गौरतलब है कि भारी बारिश के चलते काठगोदाम सेक्शन में जगह जगह ट्रैक की मिट्टी कट गई थी और एक स्थान पर ट्रैक धंस गया था। इसके चलते मंगलवार और बुधवार को 20 ट्रेनें रद्द की गईं। बुधवार देर शाम तक रेलवे ने काठगोदाम में ट्रैक के आसपास मिट्टी का भराव करवाया। इसके बाद संरक्षा सर्वे में ट्रैक को रेल संचालन के लिए ठीक पाया गया। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि 21 अक्तूबर से मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली काठगोदाम रूट की ट्रेनें पूर्ववत चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed