फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   katha wachak vijay kaushal mahraj told

आंखो से दिखती है से मूरत, ध्यान में दिखते हैं भगवान - विजय कौशल महाराज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
katha wachak vijay kaushal mahraj told
मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित एक होटल में मंगल-मिलन-परिवार-समारोह का आयोजन लाला ओमप्रकाश अग्रवाल मेमोरियल ट्रस्ट ने किया। समारोह में प्रसिद्ध कथा वाचक संत विजय कौशल महाराज ने अपनी वाणी से आध्यात्मिक रसामृत की वर्षा की। उन्होंने कहा कि आंखो से सिर्फ भगवान की मूरत देखी जा सकती है। यदि भगवान (परम शक्ति) का अनुभव करना है तो ध्यान की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन

सज्जनों की विद्या ज्ञान के लिए, धन दान के लिए और शक्ति दूसरों की सहायता के लिए होती है। धनवान व्यक्ति को अपनी आय का कुछ हिस्सा साधु संतों एवं दीन दुखियों की सेवा में लगाकर, मनुष्य जन्म सफल कर लेना चाहिए। जो धनवान नहीं हैं उन्हें तन और मन से वंचितों की सहायता करनी चाहिए। विजय कौशल महाराज ने वृंदावन में सर्वसुविधा युक्त अस्पताल, यात्रियों के लिए निशुल्क रसोईघर आदि के बारे चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह सब काम दान के रुपयों से हो रहा है। इससे हजारों लोगों को निशुल्क भोजन और चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि ईश्वर पर विश्वास दृढ़ करने के लिए भगवान् के अनन्य भक्तों का चरित्र पढ़ना-सुनना चाहिए। भगवान पर विश्वास समस्त विपत्तियों को दूर कर देता है। महापुरुषों के सिद्धांतों को मानना, उन्हें अपने जीवन में उतारना चाहिए। भगवान श्री राम की आरती से कार्यक्रम को विश्राम दिया गया। इसमें मौके पर महापौर विनोद अग्रवाल, महेश चंद्र अग्रवाल, धीरशांत दास अर्द्धमौनी, रजनीश अग्रवाल, राजेश रस्तौगी, प्रिया अग्रवाल, अल्पना रितेश गुप्ता, गिरीश वर्मा, डॉ. विशेष गुप्ता, कृष्ण कुमार अग्रवाल, अनिमेष शर्मा, धवल दीक्षित, अजय शर्मा, प्रीति कश्यप आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed