फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kashmir is firing now and PM Modi have no time to attend parliament : congress

कश्मीर जल रहा है, पीएम संसद से गायब हैं: कांग्रेस 

Mon, 25 Jul 2016 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Mon, 25 Jul 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
Kashmir is firing now and PM Modi have no time to attend parliament : congress
Raj babbar's press conference in moradabad - फोटो : अमर उजाला
27 साल कांग्रेस प्रदेश की सत्ता से बाहर रही। इन 27 सालों में सपा, बसपा और भाजपा ने शासन किया, लेकिन प्रदेश को आगे बढ़ाने के बजाय पीछे धकेल दिया। अब जनता कांग्रेस की ओर देख रही है। केंद्र सरकार हर मुद्दे पर विफल साबित हुई है।
विज्ञापन


देश का ताज कश्मीर जल रहा है और प्रधानमंत्री संसद में जवाब देने से बच रहे हैं। हम यात्रा के माध्यम से प्रदेश की जनता को एकता के धागे में बांधने का काम कर रहे हैं। ये बातें कांग्रेस की 27 यूपी बेहाल की थीम पर निकाली बस यात्रा के दूसरे मुरादाबाद में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद, प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने पत्रकार वार्ता में कहीं। 
विज्ञापन


गुलाम नबी आजाद ने सवालों के जवाब में कहा कि देश और प्रदेश में जो भी हो रहा है वह देश हित में नहीं है। देश का ताज कश्मीर जल रहा है, 18 दिन से वहां के हालात बद से बदतर हो गए हैं, लोग मारे जा रहे हैं, हजारों घायल हुए हैं। प्रधानमंत्री का इसका जवाब देने से बचने के लिए संसद में ही नहीं आ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर पर भाजपा की नीति फेल साबित हुई है। उन्हें वहां के हालात जल्द काबू में करने चाहिए। राहुल गांधी के गुजरात में जाकर राजनीति करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम राजनीतिज्ञ हैं और वोट बटोरने के लिए ही काम करते हैं।

लेकिन हम देश और समाज को तोड़कर वोट बटोरने का काम नहीं करते हैं। सबका साथ और सबका विकास के मूल मंत्र पर कांग्रेस शुरुआत से काम करती आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed