फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kashi Vishwanath Express delayed by 22 hours, passengers spent the night at the station

Moradabad News: काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 22 घंटे लेट, यात्रियों ने स्टेशन पर गुजारी रात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Express delayed by 22 hours, passengers spent the night at the station
मुरादाबाद। यदि आपको परीक्षा देने, शादी समारोह में शामिल होने या किसी आवश्यक कार्य के लिए बाहर जाना है तो इन दिनों ट्रेन से सफर करना भारी पड़ सकता है। कोहरे के कारण ट्रेनों का पांच घंटे तक लेट होना आम बात हो गई है। नई दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस मंगलवार को 22 घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन

18 नवंबर को चलने वाली ट्रेन दिल्ली से 19 नवंबर को रवाना हुई। यह ट्रेन 18 नवंबर को दोपहर 3:20 बजे मुरादाबाद पहुंचनी थी, लेकिन 19 नवंबर को दोपहर 2:20 बजे पहुंची। इसके कारण मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर व बरेली स्टेशनों पर कई यात्रियों को रात गुजारनी पड़ी। 19 नवंबर को दिल्ली से चलने वाली (15128) काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी पांच घंटे से ज्यादा लेट रही।
विज्ञापन

बनारस से दिल्ली की दिशा में यह ट्रेन साढ़े छह घंटे लेट चली। बात सिर्फ काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की नहीं है, बल्कि तमाम ट्रेनें आए दिन यात्रियों के धैर्य की परीक्षा ले रही हैं। रेल अधिकारियों का एक्स हैंडल शिकायतों से भरा पड़ा है। रेल प्रशासन के पास खेद व्यक्त करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों में लगी फॉग सेफ डिवाइस भी यात्रियों की समस्या का निराकरण नहीं कर पा रही है। इसके अलावा कई रेलखंडों पर ट्रैक सुधार के लिए चल रहे ब्लॉक भी ट्रेनों के लेट होने का कारण हैं। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता का कहना है कि स्थिति को सुधारने के लिए सभी विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। कोहरे के कारण समय प्रभावित हो रहा है, बहुत जल्द इसमें सुधार किया जाएगा।
-----------

मंगलवार को यह ट्रेनें रहीं लेट
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम कितनी लेट
15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 22 घंटे
05283 मुजफ्फरपुर-आनंदविहार एक्सप्रेस 19 घंटे
04031 सहरसा-आनंदविहार एक्सप्रेस 10 घंटे
05228 अंबाला-सहरसा एक्सप्रेस 7:45 घंटे
15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 6:30 घंटे
13258 जनसाधारण एक्सप्रेस 5:40 घंटे
15035 उत्तरांचल संपर्कक्रांति एक्सप्रेस 3:10 घंटे
12584 डबल डेकर एक्सप्रेस 5 घंटे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed