{"_id":"614e2b3e8ebc3e0618602570","slug":"karnataka-artificial-jewelery-trader-s-body-found-in-hotel-room-city-news-mbd4038596123","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल के कमरे में मिला कर्नाटक के वृद्ध का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल के कमरे में मिला कर्नाटक के वृद्ध का शव
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक होटल के कमरे में आर्टिफिशियल ज्वैलरी कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। कारोबारी एचवी नागराज शेट्टी कर्नाटक निवासी थे। फोरेंसिक टीम ने भी होटल पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र में स्टेशन रोड पर होटल इंडिया के कमरा नंबर 304 में गुरुवार शाम सवा नौ बजे कर्नाटक के मैसूर निवासी 67 वर्षीय एचवी नागराज शेट्टी ठहरे थे। वह आर्टिफिशियल ज्वैलरी कारोबारी थे और मुरादाबाद कारोबार के सिलसिले में आते थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह काफी देर तक उनका दरवाजा नहीं खुला।
इसके बाद होटल कर्मचारी जगदीश ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया, मगर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जगदीश ने मैनेजर मुकुल को इस मामले की सूचना दी। मुकुल ने भी कमरे के बाहर पहुंचकर आवाज दी, लेकिन कारोबारी ने कोई जवाब नहीं दिया। शुक्रवार दोपहर सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस होटल पहुंच गई और कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। पुलिस कर्मी कमरा का नजारा देख हैरान रह गए। कारोबारी का शव बेड पर नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर एसपी सिटी अमित आनंद और एएसपी अनिल यादव भी मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम मौके पर बुला ली गई। पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों से पूछताछ की। तब होटल मैनेजर मुकुल ने बताया कि रवि नागराज आर्टिफिशियल ज्वैलरी का कारोबार करते थे। वह इससे पहले भी यहां आ चुके हैं। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।