फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kanwariyas' vehicle overturns after colliding with a motorcycle and a bicycle.

Moradabad News: बाइक और साइकिल से टकराकर पलटा कांवड़ियों का वाहन

Tue, 18 Aug 2026 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 18 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas' vehicle overturns after colliding with a motorcycle and a bicycle.
कांठ। हरिद्वार से लौट रहा कांवड़ियों का वाहन बाइक और साइकिल से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिससे बाइक सवार तीन और साइकिल सवार एक ग्रामीण सहित पांच कांवड़िये घायल हो गए। पुलिस सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लेकर आई। जहां से दो कांवड़ियों और मां-बेटे को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सोमवार की शाम बरेली और बदायूं के कांवड़ियों का लोडर वाहन हरिद्वार से लौट रहा था। जिसमें 14 कांवड़िये सवार थे। जब यह कांठ थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर गांव रसूलपुर गुर्जर और नहर के बीच में पहुंचे तो अचानक कांवड़ियों का वाहन अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक और आगे जा रही साइकिल से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। पास में ही कांवड़ ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मी और ग्रामीण दौड़कर पहुंचे, तमाम राहगीर भी रुक गए। सभी ने घायलों को संभाला और पलटे वाहन को सीधा कराया। इधर सूचना पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह भी फोर्स के साथ पहुंच गए। हादसे में घायल हुए कांठ के गांव सिरसा ठाट निवासी बाइक सवार काविंद्र उसकी पत्नी बालेश और छह साल के बेटे शुभ, इसी गांव के साइकिल सवार सुरेश सिंह तथा बदायूं के खेड़ा नवादा निवासी कांवड़िया प्रदीप, आशु, तनुष, वजीरगंज के अजय और बरेली सिटी के अर्जुन को पुलिस इलाज के लिए सीएचसी लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक इलाज करने के बाद कांवड़िया प्रदीप, आशु, महिला बालेश और मासूम शुभ को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि वाहन अनियंत्रित होने के कारण हादसा हुआ था। कांवड़ियों को दूसरे वाहन की व्यवस्था कर उनके गंतव्य को रवाना किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed