फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   kanwaria died in a road accident in gajraula

ई-रिक्शा की टक्कर से कांवड़िये की मौत

Tue, 23 Jul 2019 03:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गजरौला
अमर उजाला ब्यूरो, गजरौला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 23 Jul 2019 03:05 AM IST
विज्ञापन
kanwaria died in a road accident in gajraula
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF

जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की बाइक में ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों कांवड़िया घायल हो गए। निजी अस्पताल में एक कांवड़िया ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा घायल है। 

विज्ञापन


वहीं दूसरे हादसे में रोडवेज की बस ने बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग कर रहे रामपुर के कावंड़ियों को टक्कर मार दी जिसमें तीनों युवक घायल हो गए। कांवड़ियों ने बस का पीछा करके उसे रोक लिया। पुलिस चौकी में आकर भी कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। बाद में दोनों में समझौता कराकर मामले को शांत कराया गया।
विज्ञापन


पहला हादसा लगभग सात बजे हाईवे पर हुआ। अमरोहा के मोहल्ला मोतीनगर मंडी समिति रोड निवासी टेंट कारोबारी शिवम (22) अपने साथी सत्यम के साथ कांवड़ लेकर बाइक से लौट रहा था। ई-रिक्शा ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें शिवम गंभीर घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य कांवड़िया साथी उसे एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उसे मेरठ ले जाने की सलाह दी। इसी बीच परिजनों का फोन आया और उन्होंने उसे साईं अस्पताल मुरादाबाद लाने को कहा। बताते हैं कि वहां पहुंचने से पहले रास्ते में ही शिवम ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed