फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   kanwar yatra : shivbhakt back from haridwar and brijghat to hometown

ब्रजघाट और हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे कांवड़िए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
kanwar yatra : shivbhakt back from haridwar and brijghat to hometown
हाईवे पर ब्रजघाट से जल लेकर रामपुर की ओर कूच करते कांवड़िए। - फोटो : GAJRAULA
गजरौला। डीजे की धुनों और बाइकों पर लगे साउंड सिस्टम पर चल रहे भजनों पर थिरकते हुए कांवड़िये ब्रजघाट और हरिद्वार से जल लेकर लौटने लगे हैं। वहीं इन दोनों स्थानों के लिए उनके जत्थे रवाना भी हो रहे हैं। वातावरण में भक्ति का माहौल है और चहुंओर भगवान शिव शंकर के जयकारे गूंज रहे हैं। खास बात यह रही कि बारिश में भी शिवभक्तों के कदम नहीं रुके और वे अपने शिवालयों की ओर कूच करते नजर आए।
विज्ञापन

सावन के दूसरे सोमवार पर भगवान शिव को जलाभिषेक के लिए कांवड़िये तेजी से बढ़ रहे हैं। ब्रजघाट और हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे भगवान शंकर के जयकारे लगाते हुए अपने-अपने गंतव्यों की ओर जा रहे हैं। सुबह और दोपहर के समय बारिश के बीच भी शिवभक्तों के कदम नहीं रुके और वे भक्ति की शक्ति में बारिश में भीगते हुए आगे बढ़ते रहे। रामपुर एवं शाहबाद की ओर जा रहे जत्थे में शामिल शिवभक्तों का कहना था कि वे रविवार की शाम तक अपनी-अपनी मंजिल पर पहुंच जाएंगे। वहीं बुलंदशहर, अलीगढ़ और हापुड़ की दिशा में जाने वाले शिवभक्त भी हरिद्वार से लौटना शुरू हो गए हैं। उधर, ब्रजघाट और हरिद्वार जल लेने के लिए भी डाक कांवर के जत्थे देर रात तक रवाना होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed