फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kanwar Yatra: Route diversion plan will be implemented from July 19

कांवड़ यात्रा: 19 जुलाई से लागू होगा रूट डायवर्जन प्लान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Route diversion plan will be implemented from July 19
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ ही यातायात पुलिस ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 19 जुलाई से रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद दिल्ली हाईवे पर (मुरादाबाद से दिल्ली साइड वाले लेन) एक साइड में छोटे वाहन की आवाजाही होगी। जबकि दूसरी साइड (दिल्ली से मुरादाबाद साइड वाले लेने) में केवल कांवड़िये और उनके वाहन ही आ जा सकेंगे। रोडवेज की बसें और भारी वाहनों को बदले मार्ग से गुजारा जाएगा।
एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि सावन माह का पहला सोमवार 22 जुलाई को है, लेकिन संभावना है कि कांवड़िये और उनके वाहन पहले ही गुजरने शुरू हो जांएगे। इसलिए 19 जुलाई से रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। इस सावन माह में पांच सोमवार पड़ रहे हैं। इसलिए हर सप्ताह शुक्रवार सुबह से सोमवार शाम तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जिसका सख्ती से पालन कराने के लिए हाईवे पर जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी। उन्होंने बताया कि बरेली, अमरोहा, रामपुर, संभल और बिजनौर की पुलिस को भी रूट डायवर्जन की जानकारी दी गई है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि जनपद के 13 थाना प्रभारियों को सावन माह में अपने-अपने क्षेत्र की व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

ये है रूट प्लान


- मुरादाबाद से रोडवेज बसों के लिए बिजनौर-हरिद्वार का रूट
मुरादाबाद से बिजनौर और हरिद्वार जाने वाली रोडवेज की बसें अस्थायी बस स्टैंड से चलेंगी। इसके लिए प्रेम वंडरलैंड फ्लाईओवर के नीचे अस्थायी बस
स्टैंड बनेगा। यहीं से ठाकुरद्वारा, काशीपुर, जसपुर, अफजलगढ़, शेरकोट धामपुर होते हुए वाहन बिजनौर, हरिद्वार की ओर जाएंगे और इसी मार्ग से वापस
आएंगे।



मुरादाबाद से कार समेत हल्के वाहनों के लिए बिजनौर का रूट

- मुरादाबाद से बिजनौर की ओर जाने वाले हल्के वाहन टीएमयू से शेरुआ चौराहा, छजलैट, नूरपुर होकर बिजनौर जाएंगे और इसी मार्ग से वापस
आएंगे। मुरादाबाद-नूरपुर, बिजनौर रोड पर कांवड़ियों की संख्या अधिक होने पर हल्के वाहन को भी ठाकुरद्वारा, जसपुर, अफजलगढ़,
शेरकोट, धामपुर, नहटोर होकर बिजनौर के लिए चलाया जाएगा।



रामपुर से मुरादाबाद की ओर आने वाली रोडवेज बसें

- भारी वाहन, रोडवेज बस, ट्रक आदि वाया-शाहबाद, बिलारी होकर कटघर थाना क्षेत्र में आजाद नगर मोड़ पर बने अस्थायी बस अड्डे पर पहुंचेंगे। इसी मार्ग से

वापस होकर रामपुर जाएंगे।



- मुरादाबाद से दिल्ली और मेरठ की ओर जाने वाली रोडवेज बसें और भारी वाहन

मुरादाबाद से मेरठ जाने वाली रोडवेज की बसें टीपीनगर आजाद नगर में बने अस्थायी बस स्टैंड से बिलारी, सिरसी, संभल, गंवा, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलन्दशहर, होकर दिल्ली और मेरठ पहुंचेंगी। इसी मार्ग से वापस आएंगी। भारी वाहन मुरादाबाद से चलकर इसी मार्ग से दिल्ली व मेरठ की ओर जाएंगे। इसी मार्ग से वापस आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




- अमरोहा से बरेली के लिए
अमरोहा से रामपुर व बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन, रोडवेज की बस व ट्रक कैलशा, बागड़पुर, डींगरपुर तिराहा पाकबड़ा से डींगरपुर, कुंदरकी, बिलारी, शाहबाद


होकर रामपुर पहुंचेंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे।

- बिजनौर से रामपुर और बरेली के लिए
बिजनौर से बरेली और रामपुर जाने वाले हल्के वाहन कोठीवाल डेंटल कॉलेज कट से ठाकुरद्वारा बाइपास होकर भोजपुर होते हुए काशीपुर तिराहा होकर रामपुर व

बरेली जाएंगे।
- बरेली से दिल्ली की ओर

बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन, रोडवेज की बसें, ट्रक वाया मिलक, शाहबाद, बिलारी, सिरसी, संभल, गंवा, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर और हापुड़ होकर गाजियाबाद से दिल्ली पहुंचेंगे तथा इसी मार्ग से वापसी दिल्ली से बरेली आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed