फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   kanvariya come for jalabhishek

बम भोले के जयकारों के साथ उमड़ा कावंड़ियों का सैलाब

Fri, 24 Feb 2017 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 24 Feb 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
kanvariya come for jalabhishek
kanvariya in moradabad - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर पूजा अर्चना के साथ जलाभिषेक के  लिए बम भोले के जयकारों के साथ महानगर में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ा। डीजे पर बज रहे भजनों व ढोल नगाड़ो की धुनों पर नाचते गाते हुए कांवड़ लेकर आ रहे शिवभक्तों का स्वागत अभिनंदन विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के बैनर तले पंडाल भंडारे लगाकर किया गया।
विज्ञापन


कांवड़िये आज महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक क र अपना संकल्प पूरा करेंगे। गुरुवार को हरिद्वार व ब्रजघाट की ओर से केसरिया वस्त्रों में रंग बिरंगी सजी हुई कांवड़ लेकर स्थानीय शिवभक्त पंहुचे। कांठ रोड पर कावंड़ियों की सेवा के लिए जगह-जगह पंडाल सजे हुए थे।
विज्ञापन


जिसमें शिवभक्तों के लिए भक्ति से ओत प्रोत धार्मिक संास्कृतिक कार्यक्रमों का भी भव्य आयोजन किया गया। मुरादाबाद के अलावा बदायूं, रामपुर, बरेली व दूसरे जनपदों के कांवड़िये हरिद्वार से जल लेकर आते हैं। सभी मुरादाबाद से ही होकर गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को हजारों की संख्या में कांवड़ियेे आए। पुलिस ने भी कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। हाईवे पर फोर्स तैनात करने के साथ ही रूट डायवर्जन किया गया है। जबकि मंदिरों और मंदिर तक जाने वाले रास्तों पर साफ सफाई करने के साथ ही सादा वर्दी में फोर्स लगा दी गई है। शहर से लेकर गांव तक मंदिर सजे हुए हैं। 


कांठ रोड पर जगह जगह भंडारे लगाए गए हैं। कांवड़ियों की सेवा की जा रही और यहां खूब नाच गाना लग रहा है। भोले के भक्त बम बम बोले हुए अपने सफर की ओर दौड़ रहा रहे हैं। बाल कांवड़ियों की संख्या में भी इस बार काफी इजाफा हुआ है। देर शाम तक ही तमाम कांवड़िये अपने अपने स्थान पर पहुंच चुके हैं। जल चढ़ाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed