फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kanha will be born today, congratulations will resonate from house to house

आज जन्मेंगे कान्हाई, घर-घर गूंजेगी बधाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Kanha will be born today, congratulations will resonate from house to house
लाइनपार में खरीददारी करती महिलाएं। संवाद - फोटो : CITY
मुरादाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व महानगर में सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मंदिरों में जन्माष्टमी पर संकीर्तन, झांकी, मटकी फोड़, भजन संध्या, रासलीला आदि का आयोजन किया जाएगा। प्रात:काल भक्तगण पूजा-अर्चना कर दिनभर उपवास रखेंगे। श्रीकृष्ण के जन्म से पूर्व श्रद्धालु मंदिरों में जाकर फल, प्रसाद और पोशाक आदि चढ़ाएंगे। रात 12 बजते ही लड्डू गोपाल का जन्म मनाया जाएगा। मदन मुरारी की आरती कर भक्तगण उन्हें झूला झुलाएंगे। रविवार को मंदिरों और घरों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

राधा कृष्ण मंदिर दिल्ली रोड के श्री मधुरमधाम धमार्थ ट्रस्ट के सचिव विनीत अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को रात नौ बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। मुरादाबाद की भजन मंडली कीर्तन करेगी और रात 12 बजे जन्मोत्सव होगा। 31 अगस्त को श्रद्धालु कान्हा जी के दर्शन करेंगे। मंगलवार को सुबह से लेकर देर रात तक मंदिर खुलेगा। मंदिर की सजावट रजनीगंधा, गेंदा, गुलाब के फूलों से की जा रही है। इसके लिए दिल्ली से करीब दो क्विंटल फूल मंगवाए गए हैं। श्रद्धालुओं को पंचामृत का प्रसाद दिया जाएगा।
विज्ञापन

श्री बांके बिहारी गोपेश्वर महादेव मंदिर गोपाल गौशाला के हरे कृष्ण सेवा न्यास के उपाध्यक्ष राजेश खंडेलवाल ने बताया कि सोमवार को शाम साढ़े सात बजे से पूजा शुरू हो जाएगी। रात आठ बजे लड्डू गोपाल का दुग्धाभिषेक करवाया जाएगा। इसके बाद कीर्तन होगा। रात 11 बजे तक लड्डू गोपाल के दर्शन होंगे। इसके बाद पट बंद कर दिए जाएंगे, जो रात 12 बजे जन्मोत्सव के साथ खुलेंगे और बिहारी जी की आरती होगी। मंदिर के चारों तरफ लाइटें लगा दी गई हैं। परिसर में गुब्बारे भी लगाए जाएंगे। सजावट के लिए गोदावरी, गेंदा और गुलाब के फूलों का इस्तेेमाल होगा। गोदावरी व गेंदा के फूल दिल्ली से मंगवाए जा रहे हैं और गुलाब के फूल शहर से लिए जा रहे हैं। करीब डेढ़ क्विंटल फूलों का इस्तेमाल होगा। मंदिर के अलावा गोपाल गौशाला में भी सजावट होगी। हरे कृष्णा वैदिक आश्रम (गुरुकुल) में 15 बालक वेदों की पढ़ाई कर रहे हैं। उनके द्वारा भी जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जन्मोत्सव के लिए पंजीरी की बर्फी, फल और पंचामृत का प्रसाद वितरित किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए व्रत वाला भोजन बनवाया जाएगा। 31 अगस्त को मुरादाबाद की कीर्तन मंडली द्वारा रात आठ बजे से दस बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाकालेश्वर धाम नया मुरादाबाद के पंडित रवीश पाठक ने बताया कि सोमवार को दोपहर में कीर्तन होगा और शाम को जन्मोत्सव मनाया जाएगा। लाइट और फूूलों से मंदिर की सजावट की जाएगी।
श्री राधा कृष्ण मंदिर सिविल लाइंस के महंत पंडित अंबरीश पांडेय ने बताया कि जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। मंदिर की सजावट फूलों और लाइटों से की जाएगी। हरिद्वार के अलावा यहां से भी फूल मंगवाए जा रहे हैं। लड्डू गोपाल का जन्म रोहिणी नक्षत्र में होगा। अष्टमी तिथि रात साढ़े 12 बजे तक है। इसके अलावा पीएसी, सिविल लाइंस, कोर्ट रोड, लाइनपार, चौराहा गली आदि स्थानों पर भी हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी मनाई जाएगी।

सनातन धर्म मंदिर के क्षेत्रवासी दीपक रस्तोगी ने बताया कि में सोमवार को हर्षोल्लास से राजू के निर्देशन में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। बच्चों में भगवान के जन्मोत्सव के लिए बहुत उत्साह है। परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। रात साढ़े आठ बजे कार्यक्रम शुरू होगा और जन्मोत्सव के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed