फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kamal Akhtar becomes a member of the MLA Local Area Development (MLALAD) Scheme Guidelines Committee.

Moradabad News: विधायक निधि योजना दिग्दर्शिका समिति के सदस्य बने कमाल अख्तर

Wed, 29 Jul 2026 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 29 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Kamal Akhtar becomes a member of the MLA Local Area Development (MLALAD) Scheme Guidelines Committee.
कांठ विधायक कमाल अख्तर। संवाद
कांठ। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष ने 11 सदस्यीय विधायक निधि योजना दिग्दर्शिका समिति में कांठ विधानसभा के सपा विधायक कमाल अख्तर को समिति का सदस्य नामित किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे की ओर से विधायक कमाल अख्तर को पत्र भेजा गया है। समिति की एक अगस्त को लखनऊ के विधानसभा स्थित समिति के कक्ष आठ में बैठक आयोजित की गई है। जिसमें कांठ विधायक कमाल अख्तर से मार्गदर्शी सिद्धांतों में अपेक्षित संशोधनों/सुधारों के संबंध में अपने सुझाव लिखित रूप में लेकर उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

विधायक को दिग्दर्शिका समिति के सदस्य नामित किए जाने से समर्थकों में खुशी का माहौल है। सपा जिला उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह यादव, पूर्व चेयरमैन जमशेद सईद, अजमल हुसैल फारूकी, युवा नेता आरिफ मलिक, सपा छात्र सभा नगराध्यक्ष सहल दिलशाद, जिला उपाध्यक्ष अतीकुर्रहमान, जिला महासचिव फुरकान अली, राशिद सैफी, अमजद खान आदि सपाइयों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed