फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kalicharan's eyes will illuminate someone's dark world

कालीचरण की आंखें रोशन करेंगीं किसी की अंधेरी दुनिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kalicharan's eyes will illuminate someone's dark world
मुरादाबाद। अधिवक्ता की मृत्यु हो जाने के बाद उनकी आंखें दान की गई हैं। अधिवक्ता की इच्छा थी कि उनकी मृत्यु के बाद उनकी आंखें ऐसे शख्स को दी जाएं, जिसकी दुनिया ही अंधेरे में बीत रही हो।
विज्ञापन

कचहरी मुरादाबाद में वकालत करने वाले अधिवक्ता कालीचरण की आकस्मिक मृत्यु हो जाने के बाद साथियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके साथी अधिवक्ता संजीव राघव ने बताया कि कालीचरण रेवेन्यू साइड के मुकदमे में पैरवी करते थे। मंगलवार को वह रोज की तरह कचहरी पहुंचे। दोपहर करीब एक बजे उनकी तबीयत खराब होने लगी। जिसके बाद वह घर चले गए थे। घर जाकर अत्यधिक तबीयत खराब होने लगी। तब परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले जा रह थे कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। कालीचरण के पिता जगदीश प्रसाद राजस्थान के रहने वाले हैं। जो प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। अधिवक्ता की इच्छा थी कि उनकी मृत्यु के बाद उनकी आंखें दान कर दी जाएं। उनकी इस इच्छा की पूर्ति के लिए परिवार वालों ने सीएल गुप्ता आई हॉस्पिटल को अधिवक्ता की आंखें दान कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed