फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Justice to the victims and punishment to the criminals will be the priority

Moradabad News: पीड़ितों को न्याय और अपराधियों को सजा दिलाना रहेगी प्राथमिकता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Justice to the victims and punishment to the criminals will be the priority
मुरादाबाद। डीआईजी मुनिराजजी ने मंगलवार को मुरादाबाद पहुंचकर कार्य भार ग्रहण कर लिया। एसएसपी हेमराज मीना समेत अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। डीआईजी ने कहा कि पीड़ितों को न्याय और अपराधियों को सजा दिलाना उनकी उनकी प्राथमिकता है। अभी कांवड़ यात्रा समेत अन्य त्योहारों को शांति पूर्ण संपंन पूरा ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

2009 बैच के आईपीएस अफसर मुनिराजजी तमिलनाडु के धर्मपुरी निवासी हैं। आईपीएस की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद वाराणसी एएसपी, गाजियाबाद एएसपी, एसपी ग्रामीण शाहजहांपुर, एसपी सिटी गाजियाबाद, एसपी चंदौली, एसपी हमीरपुर, एसपी पीलीभीत, एसपी मऊ, एसपी बुलंदशहर, एसएसपी अलीगढ़ और अयोध्या में एसएसपी रहे हैं। धावक के तौर पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के कई मेडल जीते हैं। मंगलवार को वह मुरादाबाद पहुंचे और उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रेंज के सभी जनपदों में कांवड़ यात्रा और अन्य त्योहारों को शांति पूर्ण संपन कराने पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेंज में ऐसा माहौल बनाया जाएगा कि जिससे लोग खुद को सुरक्षित महसूस करें। अपराधियों को सजा दिलाने में कोर्ट में मजबूत पैरवी की जाएगी। चर्चित और पुरानी घटनाओं के खुलासे के लिए नए सिरे से योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed