फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Justice not found: woman in panic left village with family

नहीं मिला इंसाफ : दहशत में महिला ने परिवार संग छोड़ा गांव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Justice not found: woman in panic left village with family
मुरादाबाद। शासन के महिला अपराध से जुड़े मामलों में प्रभावी और कड़ी कार्रवाई के निर्देशों को मूंढापांडे पुलिस ने हवा में उड़ा दिया। दो महीने पहले एक महिला के साथ छेड़खानी की गई। वारदात का विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर भाले से हमला कर जख्मी कर दिया। पुलिस महकमे की ओर से पीड़ित महिला को इंसाफ नहीं मिलने से दबंगों के हौसले बुलंद है। आरोपी पीड़ित और उसके परिवार को धमकियां दे रहे हैं। आरोपियों से खौफजदा महिला ने परिवार सहित गांव छोड़ दिया है। शहर में किराये के मकान में वह रहने को विवश है। पीड़ित महिला ने बताया कि मुख्यमंत्री दरबार से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों से कई बार न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

घटना ग्यारह अक्तूबर की शाम करीब चार बजे की है। शहर के एक मोहल्ले में किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रह रही पीड़ित महिला के पति ने मूंढापांडे थाने में गांव के ही आरोपी प्रदीप, राजू पुत्र जगपाल, राम प्रसाद, धर्मेंद्र, राकेश, राजू पुत्र रामकिशोर के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित महिला को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस घटना के बाद से आरोपी पक्ष पीड़ित परिवार पर समझौते के लिए दबाव बना रहा है।
विज्ञापन

इस मामले की कई बार पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोपियों के धमकियों से दहशत में आई पीड़ित ने परिवार के साथ गांव छोड़ दिया। महिला, उसका पति और दो मासूम बेटियां किराये के मकान में रह रहे हैं। महिला और उसके पति का कहना है कि केस के विवेचक और थाना प्रभारी आरोपियों को गिरफ्तार करने का कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने दिए बयान में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया
मुरादाबाद। पीड़ित महिला का कहना है कि ग्यारह अक्तूबर की शाम करीब चार बजे वह खेत पर चारा लेने गई थी। उस वक्त महिला का पति बाहर गया था। इसी दौरान आरोपी उसे गन्ने के खेत में खींचकर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह वह वह आरोपियों के चंगुल से निकल कर भागी, लेकिन आरोपियों ने उसे रास्ते में घेर कर दोबारा पीटा। इसके बाद उस पर भाले से भी हमला किया गया था। पुलिस ने छेड़खानी के मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। पुलिस अभी तक किसी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है।
पहले भी महिला ने आरोपियों की थी शिकायत
मुरादाबाद। महिला के पति ने बताया कि वह मूंढापांडे में होटल पर काम करता है। उसकी पत्नी बेटियों के साथ गांव में रह रही थी। पत्नी ने पहले भी आरोपियों की शिकायत की थी कि वह उसके साथ छेड़खानी करते हैं। महिला के ससुर ने आरोपियों के परिवारजनों से इस मामले की शिकायत की थी। इससे गुस्साए आरोपियों ने ससुर के साथ भी मारपीट की थी। इस मामले में 26 अगस्त को केस दर्ज किया गया था।
पुलिस को नहीं आया महिला पर रहम
मुरादाबाद। महिला ने बताया कि घर पर कोई नहीं था।आरोपी उसे मारने के लिए दौड़ रहे थे, तब उसने सोचा था कि गांव में भगवत कथा चल रही है। महिला ने अपनी जान बचाने को मंदिर जाने लगी, तब आरोपियों ने उसे रास्ते में घेर लिया। आरोपियों ने सड़क पर ही उसकी पिटाई कर दी। कुछ लोगों ने इस मामले का वीडियो बना लिया था, जो कि सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। इतना ही नहीं महिला के पति ने विवेचक और पुलिस अफसरों को भी प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन पुलिस को फिर भी महिला पर कोई रहम नहीं आया।
महिला के पति का छूट गया रोजगार
मुरादाबाद। महिला के पति ने बताया कि वह मूंढापांडे में होटल पर काम करता था। दबंगों के डर से वह गांव छोड़कर परिवार के साथ शहर में किराये के मकान में रहने लगा। अब यहां से होटल नौकरी करने लगा था, लेकिन रास्ते में आरोपी मिल जाते हैं और उसे धमकियां देते हैं। नतीजतन उसका रोजगार भी छूट गया है।
मूंढापांडे थाना प्रभारी से पूरे प्रकरण की जानकारी लूंगा। इसमें ये भी चेक कराया जाएगा कि जब आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज है, तो अब तक उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है। अगर पुलिस की कोई भूमिका सामने आएगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

बबलू कुमार, एसएसपी
पीड़ित महिला और उसके पति के खिलाफ दर्ज हो चुका है केस
मुरादाबाद। आरोपी पक्ष की ओर से भी महिला और उसके पति समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी की पत्नी की ओर से कोर्ट की शरण लेते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि ग्यारह अक्तूबर को उसकी सास रास्ते से गुजर रही थी, तब उसे रास्ते में घेर कर पीटा। विरोध करने पर मारपीट की। इसके अलावा 13 अक्तूबर की रात आरोपी उसके घर में घुस आए और परिवार से मारपीट कर लूटपाट की। इसके बाद पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी और आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed