{"_id":"66664bcdd4e9b3f9f405f26b","slug":"june-9th-is-the-hottest-in-eight-years-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-416832-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आठ वर्षों में सबसे गर्म नौ जून, आगामी दिनों में पारा बढ़ने का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आठ वर्षों में सबसे गर्म नौ जून, आगामी दिनों में पारा बढ़ने का अनुमान
विज्ञापन
मुरादाबाद।
आठ वर्षों में नौ जून को सबसे गर्म दिन रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आगामी दिनों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है।
तापमान बढ़ने से इंसान ही नहीं, पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। भीषण गर्मी से लोगों का जीना दूभर हो गया है। हीट वेव बैचेनी बढ़ा रही हैं। सूरज निकलने के साथ धूप की जो तपिश शुरू होती है, वह आधी रात तक बरकरार रहती है। सुबह दस बजे के बाद से कालोनियों में सन्नाटा पसर जाता है। दोपहर के समय बाजारों में और प्रमुख चौराहों पर इक्के-दुक्के दोपहिया वाहन चालक नजर आते हैं। दोपहिया वाहन चालक सूती कपड़े से खुद को लपेटे हुए होते हैं, इसके बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिलती है। स्थिति यह है कि रात 11 बजे भी गर्म हवाएं झुलसाती हैं। रात को भीषण गर्मी सोने नहीं दे रही है। पंखा और कूलर की हवा भी ठंडी नहीं लग रही है। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में सुबह नमी 41 फीसदी थी और शाम को 21 फीसदी दर्ज की गई। हवा पश्चिम दिशा से पूरब दिशा में दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटे रही।
वर्ष तापमान
2015 43
2016 40.3
2017 37
2018 35
2019 41.7
2020 38.5
2021 39
2022 40
2023 41.9
2024 42
- इस वर्ष जनवरी से अभी तक पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। इसकी वजह से धरती से लेकर आसमान तक नमी कम हो गई है। लगातार पश्चिम दिशा से हवा भी चल रही है। इसके कारण गर्मी बढ़ रही है। मंगलवार तक एकदम सूखा मौसम है। तपिश और लू लोगों को परेशान करेगी। मौसम विभाग ने तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। 12 जून के बाद हल्के बादल छाने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। - डॉ. आरके सिंह, मौसम वैज्ञानिक, पंतनगर विश्वविद्यालय