फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Judo-Karate coach sentenced to 15 years in prison, convict Qasim also fined 60 thousand

Moradabad News: खिलाड़ी से दुष्कर्म में जूडो-कराटे कोच को 15 साल की सजा, दोषी कासिम पर 60 हजार का जुर्माना भी

Sun, 22 Jun 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 22 Jun 2025 02:08 AM IST
सार

नाबालिग खिलाड़ी से दुष्कर्म करने के दोषी कोच को कोर्ट ने 12 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उस पर 60 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माने की रकम अदा न करने पर छह माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

विज्ञापन
Moradabad: Judo-Karate coach sentenced to 15 years in prison, convict Qasim also fined 60 thousand
कोर्ट। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

12 साल के खिलाड़ी से दुष्कर्म के मामले में जूडो कराटे के कोच मो. कासिम को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट घनेंद्र कुमार की अदालत ने दोषी करार देते हुए उसे 15 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन


कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने नौ सितंबर 2017 को कटघर थाने में करूला निवासी मो. कासिम के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया कि उसका 12 साल का बेटा कटघर क्षेत्र में एक स्कूल में पढ़ता है। इस स्कूल में मो. कासिम ने जूडो कराटे का कैंप लगाया था।
विज्ञापन


उसके बेटे ने भी कैंप में भाग लिया था। आरोप है कि एक दिन मो. कासिम उसके बेटे को विशेष प्रशिक्षण देने के लिए अपने साथ कटघर थाना क्षेत्र के काशीपुर तिराहे के पास जंगल में ले गया और दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर लौटने पर बच्चे ने परिजनों को आपबीती बताई। कटघर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट घनेंद्र कुमार की अदालत में हुई।


अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी को दोषी करार देते हुए 15 साल कैद की सजा और 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की रकम जमा न करने पर दोषी को छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed