फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Joint team of Railways conducted survey of Kapoor Company bridge

Moradabad News: रेलवे की संयुक्त टीम ने किया कपूर कंपनी पुल का सर्वे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Joint team of Railways conducted survey of Kapoor Company bridge
मुरादाबाद। नए कपूर कंपनी पुल निर्माण के लिए सर्वे शनिवार को रेलवे की संयुक्त टीम ने किया। इसके बाद तय स्थान पर पहुंचकर इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने नक्शा बनाना शुरू कर दिया। यह नक्शा दिल्ली स्थित रेल मुख्यालय से पास होगा। इसके बाद उत्तर रेलवे की लखनऊ वर्कशॉप में पुल के हिस्सों का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


रेलवे द्वारा निकाला गया टेंडर 16 फरवरी को खुलेगा। इसमें निजी फर्म को नींव व पुल के हिस्सों को स्थापित करने का काम दिया जाएगा। इसके लिए एक करोड़ 80 लाख रुपये की धनराशि तय की गई है। जबकि वर्कशॉप में पुल निर्माण पर खर्च करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये आएगा। रेलवे की इंजीनियरिंग टीम का मानना है कि नया पुल पुराने से पांच गुना ज्यादा मजबूत होगा, चूंकि इसमें गर्डर होंगे। नया पुल बनाने के लिए लाइनपार की ओर से तीन व शहर की ओर से तीन दुकानों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन

दुकानदारों को पहले ही इसकी सूचना दे दी गई है। इसके अलावा रेलवे का एक आवास भी ध्वस्त किया जाएगा। तब जाकर लाइनपार की ओर से क्रेन कार्य के लिए आ सकेगी। जबकि शहर की ओर रेलवे की क्रेन पटरियों के रास्ते आएगी अनुमान लगाया गया है कि सहारनपुर वाली लाइन पर 12 घंटे व दिल्ली वाली लाइन पर आठ घंटे का ब्लॉक लेना पड़ेगा। शनिवार को निरीक्षण के दौरान पुराने पुल के तीन स्पैन हटाने के लिए ज्वाइंट नोट बनाया गया। इसमें लिखा गया कि नए पुल के लिए दो स्पैन बनाए जाएंगे। संयुक्त टीम में रुपेश कुमार, अनूप लखेड़ा, दिनेश कुमार आदि इंजीनियर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed