फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Job lost opened in lockdown, started cyber fraud by opening call center in moradabad

लॉकडाउन में नौकरी छूटी तो कॉल सेंटर खोलकर शुरू कर दी साइबर ठगी 

Sun, 11 Oct 2020 02:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 11 Oct 2020 02:58 AM IST
सार

  • साइबर थाना पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत दो आरोपी किए गिरफ्तार 
  • एक आरोपी को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार, एक लाख 49 हजार रुपये भी बरामद 

विज्ञापन
Job lost opened in lockdown, started cyber fraud by opening call center in moradabad
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बीमा पॉलिसी का समय से पहले भुगतान कराने का झांसा देकर साइबर ठगी करने गिरोह के सरगना समेत दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि वे बीमा कंपनी में नौकरी करते थे। लॉक डाउन में नौकरी छूटी तो उन्होंने गाजियाबाद के लाजपत नगर में कॉल सेंटर खोलकर साइबर ठगी का धंधा शुरू कर दिया। पुलिस ने एक लाख 49 हजार रुपये नकद और पंद्रह मोबाइल, 19 सिम कार्ड और दो लैपटॉप समेत अन्य सामान भी इनकी निशानदेही पर बरामद किया है। पुलिस इनके एक साथी अभिषेक को तीन दिन पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी अभिषेकके बैंक खाते में एक लाख 92 हजार रुपये फ्रीज भी करा दिए गए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद और एएसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने शनिवार दोपहर पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता की। उन्होंने यहां साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। एसपी सिटी ने बताया कि मझोला थानाक्षेत्र के बुद्धि विहार निवासी जागेश कुमार ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया था। बिजली विभाग में एसडीओ जागेश ने बताया था कि साइबर ठगों ने उन्हें कॉल कर झांसा दिया कि वो उनकी बीमा पॉलिसी का समय से पहले ही भुगतान करा देंगे। अगर वह लोन लेना चाहते तो लोन भी हो जाएगा। आरोपियों ने खुद को बीमा कंपनी का अधिकारी बताकर बात की थी। 
विज्ञापन


आरोपियों के झांसे में आए जागेश से उनके बताए खातों में चार लाख 64 हजार 95 रुपये जमा करा दिए थे। इस मामले में साइबर थाने पुलिस ने तीन दिन पहले एक आरोपी अभिषेक निवासी ए 383 चिराग दिल्ली थाना मालवीय नगर( दिल्ली) को गिरफ्तार किया था। उसने पूछताछ में अपने गिरोह और अन्य सदस्यों की जानकारी दी थी। तब से साइबर थाने की पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार रात को पुलिस ने गिरोह के सरगना आरोपी संदीप राजीव  निवासी सी 26, श्याम पार्क एक्सटेंशन थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद मूलरूप निवासी मोहल्ला क्वारसी कस्बा थाना महुआ जनपद वैशाली (बिहार )और इसके साथी संदीप निवासी मोहल्ला महाजनान थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर को गाजियाबाद के लाजपतनगर से गिरफ्तार किया है। 

आरोपी राजीव ने पुलिस को बताया कि वह बीमा कंपनी में नौकरी कर चुका है। लॉक डाउन में नौकरी छूट गई थी। उसके पास बीमा धारकों की डिटेल थी। इसके बाद उसने गाजियाबाद के लाजपत नगर में कॉल सेंटर खोलकर लोगों से साइबर ठगी शुरू कर दी। जिन लोगों ने पहले से बीमा पॉलिसी करा रखी थी। उन्हें ही कॉल करते थे। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के गिरोह में काफी लोग शामिल हैं। सभी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 

ये सामान हुआ बरामद 

149000 रुपये नकद
पंद्रह मोबाइल 
दो लैपटॉप 
एक टैबलेट 
19 सिम कार्ड 
13 एटीएम कार्ड  
दो रजिस्टर 
आरोपी अभिषेक के बैंक खाते में 192000 रुपये फ्रीज कराए गए हैं। 

छह माह में सैकड़ों लोगों से कर चुके हैं साइबर ठगी 
मुरादाबाद। पुलिस गिरफ्त में आए गिरोह के सरगना ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने अप्रैल माह में ही अपना दफ्तर खोल लिया था। इसके बाद उन्होंने यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश समेत देश के अन्य राज्यों के लोगों को कॉल करके उन्हें झांसा देते थे कि वह उनकी बीमा पॉलिसी का भुगतान करा देंगे। अगर वह लोन कराने चाहते हैं तो लोन भी करा देंगे। जो लोग झांसे में आ जाते थे उनसे अपने एकाउंट में रुपये जमा करा लेते थे। 


साइबर थाने की टीम को मिलेगा ईनाम 
मुरादाबाद। एसपी सिटी ने बताया कि साइबर अपराध थाना खुलने के बाद साइबर अपराध की घटनाओं का खुलासा किया जा रहा है। खुलासा करने वाली टीम में निरीक्षक नरेश पाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, मोहम्मद शाह फैसल, कांस्टेबल नवीन कुमार और मोंटी व महिला कांस्टेबल संध्या वर्मा ने बेहतर काम किया है। खुलासा करने वाली टीम को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed