फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jigyasa Academy trapped in Shoaib's claws, lost by 186 runs

Moradabad News: शोएब के पंजे में फंसी जिज्ञासा एकेडमी, 186 रन से हारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Jigyasa Academy trapped in Shoaib's claws, lost by 186 runs
मुरादाबाद। लिटिल मास्टर्स अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को एमपीएस एकेडमी व जिज्ञासा क्रिकेट एकेडमी के बीच भिड़ंत हुई। एमपीएस एकेडमी ने जिज्ञासा एकेडमी को 186 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी। जीत के हीरो एमपीएस के गेंदबाज शोएब अली रहे। उन्होंने पांच विकेट चटकाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन


टॉस जीतकर एमपीएस एकेडमी ने बल्लेबाजी चुनी। निर्धारित 30 ओवर में टीम ने 269 रन बनाए। इसमें युवराज ने 68 गेंदों में 87 रनों की पारी खेली। उनके अलावा सिद्धार्थ ने 51 रन बनाए। मध्यक्रम के बल्लेबाज अयान ने 21 गेंदों में 43 रन ठोके। जिज्ञासा टीम के लिए गेेंदबाजी में मो. अयान व दीपांशु ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

बल्लेबाजी करने उतरी जिज्ञासा एकेडमी की पूरी टीम 19.2 ओवर में 83 रन बनाकर ढेर हो गई। टीम की ओर से आरव कोहली ने सर्वाधिक 12 रन बनाए। एमपीएस की ओर से गेंदबाजी में शोएब के अलावा मो. अनस ने तीन विकेट लिए। इस तरह यह मुकाबला एमपीएस एकेडमी ने जीत लिया। मैच के दौरान कोच मिर्जा दानिश आलम, नवाज हाशमी, शरीफ शेख, प्रियांशु जोशी, नारिस हुसैन, इकराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed