{"_id":"57f416c54f1c1b940a26fff9","slug":"jhelam-express-derail-route-blocked","type":"story","status":"publish","title_hn":"झेलम एक्स. हादसे से ठप हुए रूट यात्री रहे परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झेलम एक्स. हादसे से ठप हुए रूट यात्री रहे परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Wed, 05 Oct 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
झेलम एक्सप्रेस डिरेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्लौर में झेलम के पटरी से उतरने का असर मुरादाबाद में भी दिखाई दिया। अमृतसर रूट पूरी तरह बाधित होने के कारण कई गाड़ियों को कैंसिल किया गया तो कई के रूट बदले और कई गाड़ियों को शार्ट टर्मिनेट किया गया है। इसमें मुरादाबाद होकर गुजरने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। गाड़ियां घंटों की देरी से चलीं।
जालंधर के नजदीक फिल्लौर में झेलम एक्सप्रेस के नौ डिब्बे पटरी से उतर गए। जिससे अप और डाउन लाइन दोनों बाधित हो गईं। हादसे से मुरादाबाद होकर जानेे वाली कई गाड़ियां प्रभावित हुई हैं। हिमगिरी एक्सप्रेस (12332) को रूट बदलकर चलाया गया।
ट्रेन नियमित रूट के बजाय जालंधर सिटी, फिरोजपुर, बठिंडा और अंबाला होकर मुरादाबाद आई। अमरनाथ एक्सप्रेस को भी लुधियाना, फिरोजपुर और जम्मूतवी होकर चलाया गया। जबकि अमृतसर कानपुर एक्सप्रेस (14154) अमृतसर के बजाय अंबाला से चलाई गई, अमृतसर दरभंगा (15212) नजीबाबाद तक गई और यही से वापस भी हुई।
विज्ञापन
जबकि बेगमपुरा एक्सप्रेस (12238) को जम्मूतवी के बजाय लुधियाना से चलाया गया है। अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल (13006) को अंबाला से, श्रीमाता वैष्णोदवी कामाख्या एक्सप्रेस (15656) को सहारनपुर से चलाया।
जबकि अप दिशा में जाने वाली (15655) को भी सहारनपुर तक ले जाया गया। सहरसा अमृतसर (15209) को नजीबाबाद तक चलाया जाएगा। ट्रेनों के प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।