फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jewelery and cash cheated from woman posing threat to family

परिवार पर खतरा बताकर महिला से ठगे जेवर और नकदी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash cheated from woman posing threat to family
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र ने वाले सिंचाई विभाग कर्मचारी ने एक व्यक्ति पर पचास हजार रुपये और करीब चार लाख रुपये की कीमत जेवर ठगने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी ने कर्मचारी की पत्नी को परिवार पर खतरा बताकर अपनी बातों में उलझा लिया और जेवर व नकदी लेकर फरार हो गया। एसएसपी ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के बुद्धि विहार निवासी दिलीप भट्नागर ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं। दिलीप ने बताया कि उनके मोहल्ले में तंत्रमंत्र करने वाले व्यक्ति का आना जाना था। 15 अक्तूबर को आरोपी फिर से आ गया। उस वक्त दिलीप की पत्नी घर में अकेली थी। आरोपी ने महिला को बताया कि परिवार पर खतरा मंडरा रहा है, अगर इसका निदान नहीं कराया तो परिवार और कष्ट आ जाएगा। महिला आरोपी की बातों में उलझ गई। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने घर से पचास हजार रुपये की नकदी, सोने का मंगलसूत्र, सात अंगूठी, सोने की कंठी, कंगन समेत करीब चार लाख रुपये के जेवर ठग लिए। इसके बाद आरोपी भाग गया। बुधवार को एसएसपी दफ्तर में शिकायतें सुन रहे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने मझोला थाना प्रभारी मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed