फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jewelers worth Rs 3 lakh cheated by cheating jeweler, complaint to police

Moradabad News: सराफ को झांसा देकर ठगे 3 लाख के जेवर, पुलिस से शिकायत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Jewelers worth Rs 3 lakh cheated by cheating jeweler, complaint to police
ठाकुरद्वारा। नगर के मोहल्ला वार्ड 10 सेफियान निवासी मोहम्मद तसलीम ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह नगर के बाजार में ज्वैलर्स की दुकान करता है। करीब नौ माह पहले उसकी दुकान पर उत्तराखंड काशीपुर के मोहल्ला भुल्लन शाह की मजार सरकारी अस्पताल के पीछे रहने वाले उसके रिश्तेदार दंपती उसकी दुकान पर आए और घर पर दिखाने के लिए सात तोले सोने के जेवर अगले दिन सुबह वापस लाने की बात कह कर ले गए। काफी दिन बीतने के बाद भी उन्होंने जेवर वापस नहीं किए। फोन करने पर टालमटोल करते रहे। मोहम्मद तसलीम ने पुलिस से आरोपियों पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed