फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jeth raped woman, husband gave triple talaq

जेठ ने महिला से किया दुष्कर्म, पति ने दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Jeth raped woman, husband gave triple talaq
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने जेठ पर दुष्कर्म करने और पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि ग्यारह साल पहले उसका निकाह पाकबड़ा निवासी युवक के साथ हुआ था। महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि पति के किसी दूसरी महिला से संबंध हैं। विरोध करने पर पति उसका उत्पीड़न करता है। महिला का कहना है कि उसने सात माह पहले महिला थाने में पति के खिलाफ शिकायत की थी। वहां पति उसे साथ रखने को तैयार हो गया था, लेकिन उसने दूसरी महिला का साथ नहीं छोड़ा। पीड़ित महिला ने बताया कि वह 5 जुलाई को अपने कमरे में मौजूद थी। इसी दौरान जेठ कमरे में घुस गया और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर आरोपी देवर ने जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि 7 जुलाई को उसे पता चला कि पति दूसरी महिला को खरीदारी करा रहा है। वह अपने भाइयों को लेकर एक मॉल में पहुंच गई। आरोप है कि वहां पति ने महिला के साथ मारपीट की और उसे तीन तलाक दे दिया। गुरुवार को इस मामले में दोनों पक्षों की एक पंचायत हुई थी। आरोप है कि पति और उसके भाइयों ने महिला के साथ मारपीट की। एसएसपी पवन कुमार ने मझोला थाना प्रभारी को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed