{"_id":"6653ce5607fbab21f00b65c4","slug":"jee-advanced-generator-blew-up-at-the-centre-exam-started-after-40-minutes-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-408100-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई एडवांस : केंद्र पर फुंक गया जेनरेटर, 40 मिनट बाद शुरु हुई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई एडवांस : केंद्र पर फुंक गया जेनरेटर, 40 मिनट बाद शुरु हुई परीक्षा
विज्ञापन
मुरादाबाद। संयुक्त प्रवेश परीक्षा के एडवांस का पेपर मुरादाबाद में सुबह की पाली में 40 मिनट देरी से शुरू हुआ। अभिभावकों का कहना है कि इसकी वजह से विद्यार्थी मानसिक रूप से परेशान रहे। केंद्र पर बिजली न होने की वजह से वह गर्मी से बेहाल रहे। उन्हें आशंका है कि इसका असर विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर पड़ा है।
मुरादाबाद के एमआईटी में जेईई एडवांस का पेपर था। केंद्र पर 450 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से दोनों पालियों में 443 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सुबह नौ बजे से 12 बजे तक पहली पाली और दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा थी। विद्यार्थी निर्धारित समय सुबह सात बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए थे और साढ़े आठ बजे केंद्र पर प्रवेश बंद कर दिया गया था। लेकिन जेनरेटर फुंक जाने की वजह से निर्धारित समय पर पेपर शुरू नहीं हो सका। अभिभावकों का कहना है कि केंद्र पर एक छात्रा की बहन चक्कर खाकर गिर गई थी।
यहां छांव में बैठने या पीने के पानी तक की सुविधा नहीं थी। पूरा दिन गर्मी में बैठने को मजबूर हुए। एमआईटी के मीडिया प्रभारी राकेश राणा ने बताया कि परीक्षा शुरू होने से पहले जेनरेटर फुंक गया था। फिर दूसरा जेनरेटर मंगवाया था। इसकी वजह से 40 मिनट देरी हुई थी। विद्यार्थियों को पहली पाली में 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया था, ताकि उनका नुकसान न हो। इसके अलावा दूसरी पाली की एंट्री दोपहर दो बजे तक थी। विद्यार्थियों को सहूलियत देने के लिए ढाई बजे तक एंट्री की छूट दी गई थी। दूसरी पाली का पेपर समय से ही शुरू हुआ था।