फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jayapradha worship in Shiva temple Rathoda

सांसद थीं, सरकार भी थी, लेकिन काम कराने का नहीं था हकः जयाप्रदा

Tue, 02 Apr 2019 01:34 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 02 Apr 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
Jayapradha worship in Shiva temple Rathoda
जयाप्रदा ने शिव मंदिर राठौडा़ में की पूजा-अर्चना - फोटो : अमर उजाला

सभी को नमस्ते। खुशी हो या गम। मुस्कराती रहूंगी मैं। रामपुर छोड़कर नहीं जाऊंगी मैं। इस वादे के साथ फिल्म अभिनेत्री एवं रामपुर लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा ने ऐतिहासिक शिव मंदिर रठौंड़ा और मिलक की धरती से अपने चुनाव की हुंकार भरी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 में जब वह चुनाव जीती थीं तब सपा की सरकार थी, लेकिन काम कराने को उनको हक नहीं था। इसलिए जनता से कुछ लोगों ने धर्म के नाम पर दूर कर दिया, लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है। भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा ने कहा कि जनता से धर्म के नाम पर दूर करने की कोशिश करने वालों ने सोचा था कि मैं मुंबई चली जाऊंगी और लौटकर दोबारा जनता के बीच रामपुर नहीं आऊंगी। लेकिन मैं भी बहुत जिद्दी हूं। मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहारा मिला। वापस रामपुर में आपके बीच आ गई हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसानों, युवाओं, रोजगार और देश की बात करते हैं। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और उत्थान तथा पूरे देश के विकास की बात करते हैं। 
विज्ञापन


आज देश और प्रदेश में भाजपा सरकार है। जनता और तमाम नेता उनके साथ खडे हैं। खासकर रामपुर की महिलाएं। इसलिए मैं भाजपा में आईं हूं। उन्होंने कहा कि 2004 में रामपुर के एक नेता उनको रामपुर लोकसभा चुनाव लड़ाने को लेकर आए थे। तब जनता ने जीत दिलाई थी, लेकिन 2009 में वह मुझे न पता क्यों नाराज हो गए। इस कारण मुझ पर हमले हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह इतनी डर गई थीं कि मुरादाबाद जाकर ठहरती थी। सुबह रामपुर आकर जनता से संपर्क करती थी, उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़े नेताओं ने मुझ पर भरोसा किया है। इसलिए जनता मुझे जिताकर मुकाम तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग धर्म के नाम पर जनता से मुझे दूर करना चाहते थे, लेकिन मैं परिवार के सदस्य और बहन के रूप में आईं हूं। बहन जब किसी भी भाई के घर आती है तब वह खाली हाथ नहीं जाती है। यह प्रदेश का चुनाव नहीं बल्कि देश का चुनाव है। उन्होंने कहा कि जब वह 2004 में चुनाव जीती थी। तब सरकार जरूर थी, लेकिन उनको काम कराने का हक नहीं था। उन्होंने कहा कि मैं भी बहुत जिद्दी हूं। दोबारा यहां पर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वापस आई हूं। उस समय 2009 में मैं अकेली पड़ गई थी। इसलिए जीतकर भी जनता से दूर हो गई। सबसे पहले वह ऐतिहासिक शिव मंदिर रठौंडा पहुंची जहां पर उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बाद में मंदिर के मुख्य पुजारी से जीत का आशीर्वाद लिया।
 

भोले से जीत का आशीर्वाद लेने आईं हूं

Jayapradha worship in Shiva temple Rathoda
जयाप्रदा - फोटो : अमर उजाला

फिल्म अभिनेत्री एवं रामपुर लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा ने ऐतिहासिक शिव मंदिर रठौंड़ा पर भगवान शिव का जलाभिषेक कर जीत की कामना की। उन्होंने कहा कि वह यहां पर भोले बाबा के दरबार में आईं हैं जिन्होंने उनको कभी निराश नहीं किया। उन्होंने कहा कि जनता उनके साथ है। भगवान शिव उनकी मनोकामना पूरी करेंगे।

मंच पर होर्डिंग पर भाजपा विधायक का फोटो, जनता से किनारा
भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा की जनसभा के मंच पर भाजपा नेताओं के होर्डिंग के साथ भाजपा विधायक राजबाला का फोटो लगा, लेकिन वह जनसभा से गायब रहीं। मिलक की भाजपा विधायक के जनसभा से गायब रहने को लेकर लोगों में कई तरह की चर्चाएं रहीं। इससे पहले वह भाजपा के सम्मेलनों में नजर नहीं आईं थीं।

सिर चढ़कर बोला भाजपा प्रत्याशी का क्रेज
फिल्म अभिनेत्री एवं भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा का क्रेज जनता और भाजपाइयों के सिर चढ़कर बोला। रठौंड़ा और मिलक में जनसभा में फिल्म अभिनेत्री एवं भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा के साथ सेल्फी लेने और फोटो खिंचवाने को लेकर होड़ मच गई। हर कोई उनके साथ मंच पर जाने को लेकर उत्सुक रहा। इससे पुलिस को सेल्फी लेने वालों को हटाना पड़ा। उन्होंने महिलाओं से जनसंपर्क किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed