फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   jauanti of chandrasekhar celebrated

चंद्रशेखर आजाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
jauanti of chandrasekhar celebrated
मुरादाबाद। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर मुरादाबाद की युवा इकाई द्वारा भारत माता के सपूत चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य वक्ता महासभा के मार्गदर्शक डॉ प्रदीप शर्मा ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद भारत माता की स्वतंत्रता के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित व्यक्ति थे। उन्होंने अपने कार्य, व्यवहार और आचरण के द्वारा भारत माता के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। जैसा कि उन्होंने कहा था कि वह आजाद हैं और आजाद ही रहेंगे। उन्हें आजादी पसंद थी, इसीलिए अंग्रेजों का मुकाबला करते हुए जब एक गोली शेष रह गई तो वह उन्होंने स्वयं को मार ली और मातृभूमि पर अपने आप को बलिदान कर दिया। आज के समय में कुछ विध्वंसकारी शक्तियां देश को खंडित करने के लिए काम कर रही हैं। हमें उनसे सचेत रहना है और उनका विरोध करना है। तभी हम सुरक्षित है और हमारा देश सुरक्षित है। इस अवसर पर श्याम मोहन पंडित, सुनील कुमार शर्मा, श्याम शरण एडवोकेट, आशुतोष शंखधर, मनोज कुमार शर्मा, अर्पित शर्मा, हरि गोपाल शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed