फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   January 17 was the coldest in 11 years

11 वर्ष में सबसे ठंडी रही 17 जनवरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
January 17 was the coldest in 11 years
ठंड से बचने का प्रयास करते हुए। संवाद - फोटो : CITY
11 साल में सबसे ठंडी रही 17 जनवरी
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री तो न्यूनतम 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, आज भी शीतलहर चलने के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। सर्दी नए रिकार्ड बना रही है। 17 जनवरी का दिन पिछले 11 वर्षों में सबसे अधिक ठंडा रहा। अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 2011 से अब तक सबसे कम है। यह तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को शीतलहर चलने का अनुमान है।
पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ आरके सिंह ने बताया कि मुरादाबाद में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री के आसपास रहेगा। राजस्थान से आने वाली ठंडी हवा और पहाड़ों से बर्फीली हवा ठिठुरन बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ों पर एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय हो रहा है। इस कारण मैदानी भागों में मौसम बदल रहा है। इससे मंगलवार को मुरादाबाद और इसके आसपास के क्षेत्रों में के कड़ाके की ठंड हो सकती है। अगले 24 घंटों में जनपद के कई हिस्सों में कोहरे की स्थिति बनी रहेगी और शीतलहर भी चलेगी। गलन और ठंड बढ़ेगी। मंगलवार को कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

मुरादाबाद में पिछले कुछ दिनों से गलन बढ़ गई है। सुबह घना कोहरा छाया रहता है तो शाम होते ही सर्द हवाओं के कारण कंपकंपी बढ़ जाती है। लगातार बढ़ रही ठंड ने लोगों के जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में .6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरा छाने और धूप न निकलने की वजह से वातावरण में नमी अधिक हो गई है सुबह के समय नमी 94 फीसदी थी, जबकि शाम को 89 ़फीसदी दर्ज की गई। वहीं सोमवार को हवा पश्चिम दिशा से पूरब की ओर से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2011 14.5 4.4
2012 17.2 6
2013 24.5 10.7
2014 16.5 9.4
2015 15.8 9.4
2016 13.5 6.9
2017 21.5 9.3
2018 17.8 2.4
2019 20.5 5.3
2020 16.2 12.2
2021 15.8 8.5
2022 13.2 7.4
इनसेट...
97 दर्ज किया गया मुरादाबाद का एक्यूआई
बदलते मौसम के बीच मुरादाबाद की वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर 97 दर्ज किया गया। शाम छह बजे रामगंगा विहार का वायु गुणवत्ता सूचकांक 147, बुद्धि विहार का 57 और जिगर कॉलोनी का 90 रहा। विशेषज्ञों के अनुसार वायु गुणवत्ता का यह स्तर संतोषजनक है हालांकि संवेदनशील लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed