{"_id":"656ce812dc03c604940863b8","slug":"janseva-express-standing-at-harthala-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-296398-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सप्तक्रांति 17 घंटे लेट, हरथला में खड़ी रही जनसेवा एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सप्तक्रांति 17 घंटे लेट, हरथला में खड़ी रही जनसेवा एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मंडल में ट्रेनों के देरी से चलने का सिलसिला जारी है। कोहरे के कारण 23 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, इसके बावजूद समय में कोई सुधार नहीं है। मुजफ्फरपुर से आनंदविहार जाने वाली (12558) सप्तक्रांति एक्सप्रेस 17 घंटे की देरी से मुरादाबाद स्टेशन पर पहुंची। यह ट्रेन रविवार सुबह आठ बजे मुरादाबाद पहुंची। जबकि इसे शनिवार दोपहर 12:50 बजे पहुंचा था।
इसके अलावा डिब्रूगढ़ से आनंद विहार जाने वाली (05559) स्पेशल ट्रेन 12:30 घंटे की देरी से चल रही थी। एक यात्री ने ट्वीट किया कि इस ट्रेन का किराया सुपरफास्ट से भी ज्यादा है। इसके बावजूद ट्रेन बैलगाड़ी की तरह चल रही है। यात्रियों में भोजन व पानी की सुविधा न होने पर भी नाराजगी जताई। बनमंखी से अमृतसर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस एक घंटा देरी से सुबह 8 बजे मुरादाबाद पहुंची। इसके बाद ट्रेन को एक घंटा हरथला स्टेशन पर खड़ा रखा गया। नाराज यात्रियों की शिकायत पर ट्रेन को आगे चलाया गया। ट्रेनों के लेट होने से रोजाना तमाम लोग रेलवे स्टेशन पर इंतजार करते नजर आते हैं।
रविवार को (22552) दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस पांच घंटे 23 मिनट, (15119) बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस एक घंटा 17 मिनट, (13307) गंगा सतलुज एक्सप्रेस तीन घंटे 24 मिनट, (13258) दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस आठ घंटे, (14206) दिल्ली-अयोध्या एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट की देरी से मुरादाबाद पहुंची। डीआरएम राजकुमार सिंह का कहना है कि ट्रैक पर ट्रेनों की अधिकता के कारण ट्रेनें लेट हो रही हैं। कई ट्रेनें दूसरे मंडलों से मुरादाबाद में लेट आ रही हैं। समयपालन में सुधार के लिए प्रयास किया जा रहा है।