फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   janb khan won debate

प्रतियोगिता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
janb khan won debate
मुरादाबाद। गोकुलदास हिन्दू गर्ल्स कॉलेज के विज्ञान विभाग में विज्ञान परिषद् द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तकनीकी विकास पर्यावरण के लिए घातक है विषय पर हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. चारु मेहरोत्रा ने किया। प्रतियोगिता में जैनब खान पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

प्रोफेसर डॉ चारु महरोत्रा ने छात्राओं को बताया कि तकनीक ने औद्योगिक क्रांति को एक नया आयाम दिया है। नई वस्तुओं के उत्पादन में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्तमान में तकनीक का प्रयोग केवल विज्ञान के लिए ही नहीं अन्य क्षेत्रों जैसे वाणिज्य, संवाद वहन, संचार आदि क्षेत्रों में भी किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने छात्राओं को यह भी बताया कि हमें तकनीक का प्रयोग पर्यावरण को बचाते हुए करना चाहिए। उपप्राचार्या डॉ अंजना दास ने कहा कि तकनीक ने हमारे जीवन को आसान बनाया है। साथ ही इससे होने वाले विभिन्न दुष्परिणामों की भी चर्चा की। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर जैनब खान, दूसरे स्थान खुशबू इस्लाम, तीसरे स्थान तस्मिया खलिद रहीं। प्रेरक पुरस्कार अमराह नाज, बेनजीर राशिद ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ किरन त्रिपाठी, डॉ शैफाली अग्रवाल, डॉ रेनू शर्मा, डॉ सविता अग्रवाल, अदीना फरहत, आएशा नाज, तस्मिया खालिद, शिवि शर्मा, खुशबू इस्लाम आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed