फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jambheshwar University will provide employment through AI and eco tourism

Moradabad News: एआई और इको टूरिज्म के जरिये रोजगार दिलाएगा जंभेश्वर विवि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Jambheshwar University will provide employment through AI and eco tourism
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) और इको टूरिज्म की भी पढ़ाई होगी। इससे विद्यार्थियों के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। मंडल के किसी भी विद्यार्थी को एआई और इको टूरिज्म की पढ़ाई करने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। एआई और इको टूरिज्म समेत अन्य नए पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय ने प्रस्ताव बनाकर यूजीसी को भेज दिया है। पूरी दुनिया एआई के लिए काम कर रही है, इसीलिए विश्वविद्यालय ने समय की मांग को ध्यान में रखते हुए एआई के पाठ्यक्रम का प्रस्ताव तैयार किया है। निजी संस्थानों में एआई पाठ्यक्रम की फीस लाखों में है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में एआई संबंधी पाठ्यक्रम शुरू होने से विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी। इन पाठ्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इन पाठ्यक्रमों को सीखने के बाद कोई भी विद्यार्थी देश-विदेश में अपने अनुरूप रोजगार पाने में समर्थ होगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों को संचार कौशल और व्यक्तित्व विकास के गुर भी सिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed