फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   jaliyanwala baagh express derail in moradabad

जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे

Sat, 07 Nov 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sat, 07 Nov 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
jaliyanwala baagh express derail in moradabad
अमृतसर से टाटा नगर जा रही जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के तीन डिब्बे शुक्रवार की रात तकरीबन सवा 11 बजे पटरी से उतर गए। हादसा मुरादाबाद के कटघर रेलवे स्टेशन के पास रामगंगा नदी के पुल के पास हुआ। ट्रेन का एक डिब्बा पुल के ऊपर था जबकि बोगियां पुल को क्रास कर चुकी थी। रात के अंधेरे में हादसे से यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन



दुर्घटना में एसी कोच में यात्रा कर रहे चार-पांच यात्री मामूली तौर पर घायल हुए हैं। घटना से रेलवे में हड़कंप है। देर रात डीआरएम प्रमोद कुमार और स्थानीय पुलिस प्रशासनिक अफसर मौके पर डटे थे। देर रात जीएम रेलवे भी मौके के लिए रवाना हो चुके थे। ट्रेन को दो टुकड़ों में बांटकर आगे बढ़ाने की कवायद चल रही थी।
विज्ञापन



हादसे की वजह से मुरादाबाद - लखनऊ रेल ट्रैक ठप हो गया। दर्जनों ट्रेनों को जहां तहां रोक दिया गया। रेलवे ने मामले में हाई लेवल इंक्वायरी बैठा दी है। हादसा उस वक्त हुआ जब जलियांवाला बाग एक्सप्रेस (18104) कटघर में रामगंगा नदी के ऊपर बने पुल को क्रास कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रेन की आखिरी बोगी पुल के ऊपर थी जबकि बाकी बोगियां पुल पार कर चुक थीं। ठीक उसी वक्त ट्रेन का एसी थ्री टीयर का कोच बी-1 और स्लीपर क्लास के कोच एस-10 और एस-11 अचानक पटरी से उतर गए। डिब्बे ट्रैक पर घिसटना शुरू हुए तो यात्रियों में चीख पुकार मच गई और उन्होंने उन्होंने चेन पुलिंग करके ट्रेन को रोका।


हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे और स्थानीय पुलिस प्रशासन के अफसर मौके पर दौड़ पड़े। तीन दिन पूर्व मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पांच के सामने कोयले से लदी एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने के बाद ट्रेन के पटरी से उतरने की यह दूसरी घटना है।



खबर लिखे जाने तक एसी कोच को काट कर ट्रेन को आगे ले जाने की तैयारी चल रही थी। रेलवे ने घटनास्थल से निकट के स्थानों को जाने वाले यात्रियों के लिए बस की व्यवस्था की थी। डीआरएम प्रमोद कुमार ने बताया कि उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। फिलहाल दुर्घटना की वजह स्पष्ट नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed