{"_id":"68756df904b5783e650d740c","slug":"jalabhishek-was-done-in-temples-on-the-first-monday-of-sawan-bilari-news-c-276-1-smbd1006-108395-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में किया जलाभिषेक
Tue, 15 Jul 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। सावन के पहले सोमवार के मौके पर भक्तों ने नगर और देहात इलाके के मंदिरों में सोमवार सुबह जलाभिषेक किया। सावन के पहले सोमवार पर जलाभिषेक करने को भक्त सोमवार तड़के ही मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गए थे।
नगर में बस स्टैंड के निकट शिव मंदिर, रेलवे स्टेशन रोड पर ओवरब्रिज के निकट शिव मंदिर, शाहबाद रोड स्थित पौड़ाखेड़ा मंदिर आदि में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां जलाभिषेक के साथ विशेष पूजा अर्चना की। कई मंदिरों पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों ने भी जलाभिषेक किया। पहले सोमवार को मंदिरों पर भक्तों की भीड़ जुटने की वजह से शांति व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर रहा। एसडीएम विनय कुमार सिंह, सीओ अशोक कुमार सिंह भ्रमण करते रहे।
तहसील बार एसोसिएशन बिलारी की आपात बैठक में सावन के पहले सोमवार के मौके पर तहसील स्थित सभी अदालतों में एक दिन के लिए न्यायिक कार्य स्थगित रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में बार पदाधिकारियों ने कहा कि सावन के पहले सोमवार को अधिकतर वादकारी मुकदमों की पैरवी करने नहीं आए हैं लिहाजा न्यायिक कार्य स्थगित रखा जाए। बैठक की अध्यक्षता बार अध्यक्ष भगवान सरन माथुर और संचालन बार महासचिव अनोद कुमार सिंह ने किया।