{"_id":"626453ba96f9c7442d670168","slug":"jail-can-be-shifted-on-rampur-road-moradabad-news-mbd4257510119","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर रोड पर जेल हो सकती शिफ्ट, एमडीए ने मार्क की भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर रोड पर जेल हो सकती शिफ्ट, एमडीए ने मार्क की भूमि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। एमडीए ने प्रस्तावित मास्टर प्लान 2031 में अब शहर के बीच स्थित जिला जेल को रामपुर रोड पर शिफ्ट कर दिया है। एमडीए ने यह निर्णय आर्किटेक्ट एसोसिएशन और हैंडीक्राफ्टस एक्सपोटर्स एसोसिएशन के सुझाव के आधार पर लिया है। एमडीए ने जेल के लिए रामपुर रोड पर जमीन चिह्नित की है।
शहर के बीच स्थित कंटेनर डिपो को भी दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग भी उद्यमियों ने उठाई और इसके लिए व्यवस्था करने को कहा। मुरादाबाद हैंडी क्त्रसफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के महासचिव अवधेश अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को एमडीए उपाध्यक्ष मधुसूदन हुल्गी से मिलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने उनसे प्रस्तावित मास्टर प्लान 2031 पर विस्तार से चर्चा की। उद्यमियों ने जिला जेल को शहर से दूर स्थानांतरण कराने का मुद्दा उठाया। इस पर वीसी ने कहा कि इसके लिए रामपुर रोड पर जमीन मार्क कर ली गई है, लेकिन इसके स्थानांतरण का कार्य शासन स्तर से होना है। उद्यमियों ने सुझाव दिया कि जेल शिफ्ट हो जाने के बाद वहां एक मल्टी स्टोरी पार्किंग व शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण किया जा सकता है। इससे शहर को पार्किंग की समस्या से निजात मिल सकेगी। इस पर भी वीसी ने अपनी सहमति व्यक्त की और बताया कि यह विषय शासन स्तर से ही संभव हो सकता है। प्राधिकरण इसके लिए अलग से जगह देने को तैयार है। उद्यमियों ने कहा कि हरथला इंडस्ट्रियल एरिया के प्रस्तावित मास्टर प्लान में कुछ एरिया को आवासीय कर दिया गया है, जबकि यहां पर पहले से औद्योगिक इकाईयां स्थापित हैं। लिहाजा पूरे क्षेत्र को इंडस्ट्री में शामिल किया जाए। शहर जहां पर भी इंडस्ट्रियल एरिया विकसित किए गए हैं, वहां पर नाली, सड़क एवं पानी की निकासी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। उपाध्यक्ष ने सभी समस्याओं व मुद्दों को हल करने का प्रयास करने का आश्वासन दिया। बैठक में कमल सोनी, अवधेश अग्रवाल, नदीम, प्रेम वीर सिंह, अशोक पुगला, राकेश खन्ना, मनु तलवार, विनय रावल आदि मौजूद रहे।